2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News: VHP के नेता विजय शंकर तिवारी ने बताया, क्या है धर्मांतरण का बड़ा कारण

Rajasthan News: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख विजय शंकर तिवारी ने हिंदू धर्मांतरण के प्रमुख कारण के रूप में छुआछूत और गरीबी को दोषी ठहराया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

Rajesh Singhal

•

Updated: 26 Aug 2024, 6:37 PM IST

VHP Vijay Shankar Tiwari

Rajasthan News: चित्तौड़गढ़। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख विजय शंकर तिवारी ने हिंदू धर्मांतरण के प्रमुख कारण के रूप में छुआछूत और गरीबी को दोषी ठहराया है। उन्होंने यह बयान विश्व हिंदू परिषद के 60 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दिया।

तिवारी ने कहा कि परिषद ने स्वतंत्रता के बाद से छुआछूत और गरीबी के कारण धर्मांतरण रोकने के लिए एकल विद्यालयों और संस्कार केंद्रों के माध्यम से एक लाख से अधिक लोगों की "घर वापसी" करवाई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि परिषद हर साल दो हजार से अधिक लोगों को धर्मांतरण से बचाने और घर वापसी कराने में सक्षम रही है।

यह भी पढ़ें: गोविंदा थारो नाम कुण धरयो? भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का डोटासरा पर तीखा हमला

तिवारी ने हाल ही में बांसवाड़ा क्षेत्र और अन्य हिस्सों में आदिवासी और वंचित समाज द्वारा किए गए धर्म परिवर्तन के दावों को राजनीतिक बयान करार दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोई भी धर्मांतरण नहीं हो रहा है और विहिप ने इस्लामिक सोच, गजवा ए हिन्द, और लव जेहाद को चुनौती बताया है। उन्होंने बताया कि बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में युवतियों के लव जेहाद मामलों को रोकने में भूमिका निभाई है।