4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

224व्याख्याताओं को मिले मनपसंद के स्कूल

राज्य के229 व्याख्याताओं को एपीओ कर रखा पदस्थान के आदेशों की प्रतीक्षा में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Rakesh Kumar Goutam

•

Updated: 29 May 2018, 12:20 PM IST

churu education

churu photo

चूरू.

चुनावी वर्षमें शिक्षकों को उनके विद्यालय में नियुक्ति देकर खुशी की सौगात देने में जुटी सरकार के शिक्षा महकमे ने सोमवार को व्याख्याताओं की तबादला सूची जारी कर दी।गौरतलब है कि कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा की ओर से इससे पहले द्वितीय श्रेणी शिक्षकों व प्रधानाचार्यों की तबादला सूची जारी कर इन्हें इनके मनपसंद के विद्यालयों में स्थानांतरित किया जा चुका है। इसी क्रम में अब एक बार फिर सत्तारूढ़ पार्टीके कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों के जरिए विधायकों के पास पहुंची अभिशंसाओं पर स्वीकृति की मुहर लगा दी गई है।हालांकि तबादलों में ये ध्यान रखा गया है कि किसी को खुश करने के लिए पहले से पदस्थापित व्याख्याता को उसकी इच्छा के विरुद्ध हटाकर दूसरी जगह नहीं लगाया गया है।

इसके अलावा वर्षों से दूसरे जिलों में रहने की पीड़ा भुगत रहे व्याख्याताओं को भी उनकी पसंद के दूसरे जिलों में भेजा गया है। विभाग की ओर से जारी सूची के मुताबिक शेखावाटी के सीकर, चूरू व झुंझुनूं के 224 व्याख्याताओं को उनके जिलों में ही इधर-उधर कर राहत दी गई है। सीकर व चूरू में 85-85 व झुंझुनूं के ५४ व्याख्याताओं को इनके जिलों में ही एक से दूसरे स्कूल में स्थानांतरित किया गया है। वहीं तीनों जिलों के 38 व्याख्याताओं को उनके जिलों से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जिसमें चूरू के 21, सीकर के चार व झुंझुनूं के 13 व्याख्याता शामिल हैं।इसके अलावा राज्य के 229 व्याख्याताओं को एपीओ कर पदस्थापन के आदेशों की प्रतीक्षा में रखा गया है।

डीईओ कार्यालय में देनी होगी उपस्थिति
राज्य के जिन 229 व्याख्याताओं को पदस्थापन के आदेशों की प्रतीक्षा में रखा गया है। उन्हें आगामी दिनों में नए आदेश जारी नहीं होने तक अपनी उपस्थिति संबंधित जिले के कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) में देनी होगी। इसके अलावा जिन कार्मिकों का परीवीक्षा काल पूरा नहीं हुआ है, लंबे समय से अनुपस्थित, निलंबित अथवा कोर्टसे स्थगन आदेश प्राप्त कार्मिकों को स्थानांतरण या पदस्थापन के लिए कार्यमुक्त या कार्यग्रहण नहीं करवाया जा सकेगा। इस संबंध में निदेशालय को सूचना भिजवानी होगी।

तो संस्था प्रधान पर गिरेगी गाज
सूची में यदि त्रुटिवश किसी कार्मिक का तबादला विधवा अथवा दिव्यांग कार्मिक के विरुद्ध हो गया है तो स्थानांतरित कार्मिक को कार्यमुक्त या कार्यग्रहण नहीं करवाया जा सकेगा। ऐसा पाए जाने पर संबंधित प्रभारी संस्थाप्रधान के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाईकी जाएगी। इसके अलावा प्रतिबंधित जिले से सामान्य जिले में स्थानांतरित होने की स्थिति में भी कार्मिक को कार्यमुक्त यकार्यग्रहण नहीं करवाया जा सकेगा।

पांच जून तक करना होगा कार्यग्रहण
विभाग की ओर से जारी तबादला सूची के साथ जारी आदेशों के मुताबिक व्याख्याताओं को अपने नए विद्यालय में पांच जून तक कार्य ग्रहण करना होगा। कार्मिक को कार्यमुक्त अथवा कार्यग्रहण करवाने की प्रक्रिया संस्थाप्रधान को शाला दर्पण के माध्यम से करके सूचना अपलोड करवानी होगी।

विभाग की ओर से व्याख्याताओं की तबादला सूची जारी की गई है। विभागीय आदेशों के मुताबिक ही विद्यालयों में व्याख्याताओं को कार्यमुक्त अथवा कार्यग्रहण करवाया जाएगा।
सोमेश शर्मा, शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी, कार्यालय उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा, चूरू

उर्दू व्याख्याताओं की तबादला सूची जारी
चूरू. कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर ने सोमवार को राज्य के उर्दू व्याख्याताओं की तबादला सूची भी जारी कर दी।कुल २७ व्याख्याताओं की सूची में चूरू जिले के दो व्याख्याताओं को जिले में ही स्थानांतरित किया गया है। इसी प्रकार राजसमंद से चूरू जिले में एक व्याख्याता को लगाया गया है। इन्हें आठ जून तक कार्य ग्रहण करना होगा। इसके अलावा अन्य जिलों में आठ व्याख्याताओं को पदस्थापन के आदेशों की प्रतीक्षा में रखा गया है। सीकर-झुंझुनूं में कोई तबादला नहीं हुआ।

बड़ी खबरें

View All

चूरू

राजस्थान न्यूज़