2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रोले ने स्कूटी सवार के टक्कर मारी, मौत

इलाके के नागौर-सालासर हाइवे पर एक ट्रोले ने बाइक सवार के टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Madhu Sudhan Sharma

•

Updated: 25 Oct 2018, 3:04 PM IST

churu news

churu news

जसवंतगढ़. इलाके के नागौर-सालासर हाइवे पर एक ट्रोले ने बाइक सवार के टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि नागौर-सालासर हाइवे पर कसुम्बी से सुजानगढ़ रोड की ओर से एक बाइक सवार जा रहा था। इस दौरान एक ट्रोले ने बाइक सवार के टक्कर मार दी। जिसमें कसुम्बी निवासी परसराम प्रजापत की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रोला भी नियंत्रित नहीं हो सका। ऐसे में वह सड़क से नीचे उतरकर खाई में जा गिरा। स्कूटी ट्रोला के नीचे आ गई। जिससे स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस बात से आस-पास के लोग आक्रोशित हो गए । उन्होंने हाइवे को जाम कर दिया। ग्रामीण यहां पर ब्रेकर बनाने की मांग करने लगे। लोगों ने मौके पर पहुंचे तहसीलदार को लिखित में ज्ञापन दिया। पुलिस भी मौके पर आ गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया। इस दौरान तहसीलदार ने हाइवे के इंजीनियर अजय से बात की। उन्होंने डेढ माह में ब्रेकर बनाने का आश्वासन दिया।इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। घटना के बाद मार्ग पर जाम लग गया।

शराब जब्त, आठ जिंदा कारतूस बरामद
सादुलपुर. हमीरवास थाना पुलिस ने शराब तस्कर विजेंद्र उर्फ टीलिया की ऑफिस में दबिश देकर आठ जिंदा कारतूस एवं लाखों रुपए की शराब तस्करी के लेनदेन आदि के कागजात बरामद किए हैं थानाधिकारी इंद्र कुमार ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस एवं गठित स्पेशल टीम ने सांखू के पास स्थित शराब तस्कर विजेंद्र उर्फ टीलिया के ऑफिस में दबिश देकर आठ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं तथा लाखों रुपए की शराब तस्करी के कागजात भी जप्त किए हैं जबकि आरोपित फरार होने में सफल हो गया उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा पुलिस आरोपी गिरफ्तार करेगी।

सट्टा खेलते दो गिरफ्तार
सादुलपुर. पुलिस ने गश्त के दौरान दो अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर सट्टा खाईवाली कर जुआ खेलने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा 23 हजार से अधिक रुपए नगद बरामद किए हैं। थानाधिकारी महेंद्र दत्त शर्मा ने बताया कि एसआई इंदर कुमार ने गश्त के दौरान वार्ड नंबर चार में दबिश देकर सट्टा खाईवाली कर एवं जुआ खिलाने के आरोप में मोमनराम को गिरफ्तार कर 20 हजार 600नगद बरामद किए हैं। जबकि हैड कांस्टेबल सजन स्वामी ने वार्ड नंबर 2 में दबिश देकर सुनील नायक को गिरफ्तार किया एवं 3280 नगद बरामद किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।