26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घायलों को ला रही 108 एम्बुलेंस टायर फटने से पलटी, एक की मौत, चार घायल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

rohit sharma

•

Updated: 16 Sep 2018, 4:27 AM IST

Ambulance Accident

घायलों को ला रही 108 एम्बुलेंस टायर फटने से पलटी, एक की मौत, चार घायल

चूरू
मेलसुर के पास एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। यहां एक हादसे में घायल हुए लोगों को ला रही 108 एम्बुलेंस का टायर फट गया जिसके बाद एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर रोड़ से नीचे जा गिरी। जानकारी के मुताबिक हादसे में एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। इसके अलावा एम्बुलेंस चालक, नर्सिंगकर्मी व एक अन्य स्टाफ सदस्य घायल हो गए हैं।

राजकीय भर्तिया अस्पताल भर्ती कराया गया

एक गंभीर घायल को जयपुर रेफर किया गया है तथा अन्य घायलों को सभी को चूरू के राजकीय भर्तिया अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां इनका उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद भालेरी थाना पुलिस और चूरू सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

पढ़ें अन्य खबर ..

चूरू में सड़क हादसे का एक मामला शुक्रवार को भी सामने आया था। भानीपुरा थाने के गांव हरदेसर के पास मेगा हाइवे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो जनों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार छतरगढ के लालावाली चक 95 एलडी के रहने वाले चतरनाथ 28 पुत्र भंवरनाथ जोगी व मालनाथ 38 पुत्र गोपालनाथ जोगी बाइक पर सवार होकर परसनेऊ से अपने गांव जा रहे थे कि हरदेसर गांव के पास मेगा हाइवे पर ट्रक की चपेट में आ गए। जिसके कारण चतरनाथ की मौके पर ही मौत हो गई वही दूसरा बाइक सवार मालनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को यहां से गुजर रहे लोगों ने कस्बे के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बीकानेर रैफर कर दिया। बीकानेर में इलाज के दौरान मालनाथ की मौत हो गई। पुलिस ने मालनाथ का बीकानेर व चतरनाथ का सरदारशहर के राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया। चतरनाथ के दो लड़का व एक लड़की है वही मालनाथ के दो लड़के है। दोनों के परिवार के सदस्य खेती का कार्य करते हैं।

बड़ी खबरें

View All

चूरू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग