29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: राजस्थान में युवक के साथ बेहद घिनौनी हरकत, बदमाशों ने मारपीट के बाद चप्पल चटाई, वीडियो बनाकर वायरल किया

राजस्थान में बदमाश पुलिस से किस कदर बेखौफ हैं इसका एक और उदाहरण चूरू जिले में सामने आया है। यहां बदमाशों ने पहले तो एक टेम्पों चालक के साथ जमकर मारपीट की बाद में उसको अपनी चप्पल चटाई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Vinod Singh Chouhan

•

Updated: 16 May 2019, 2:34 PM IST

VIDEO: राजस्थान में युवक के साथ बेहद घिनौनी हरकत, बदमाशों ने मारपीट के बाद चप्पल चटाई, वीडियो बनाकर वायरल किया

राजस्थान में युवक के साथ बेहद घिनौनी हरकत, बदमाशों ने मारपीट के बाद चप्पल चटाई, वीडियो बनाकर किया वायरल

चूरू।
राजस्थान में बदमाश पुलिस से किस कदर बेखौफ हैं इसका एक और उदाहरण चूरू जिले में सामने आया है। यहां बदमाशों ने पहले तो एक टेम्पों चालक के साथ जमकर मारपीट की बाद में उसको अपनी चप्पल चटाई। इतना ही बदमाशों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल video viral कर दिया। इस घिनौनी हरकत के बाद समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर एसपी को ज्ञापन सौंपा। जिसके मुताबिक चूरू के सादुलपुर में टेम्पों चालक राजकुमार 5 मई की रात को बाजार से वार्ड 27 रामबास रेगरान मोहल्ला स्थित अपने घर जा रहा था। आरोप है कि बीच रास्ते में ही अंकित, सुखवीर, बलवान, सुमित सहित करीब दर्जन भर युवकों ने राजकुमार को रोककर जाति ***** गाली निकालने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने राजकुमार को जबरन पास स्थित एक मकान में ले गए और उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद बदमाशों ने अपनी चप्पल चटाई और उसका वीडियो बनाया। इसके बाद बदमाशों ने पिस्तौन की नोक पर राजकुमार को घटना की जानकारी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने डरकर राजकुमार 8-10 दिन के लिए राजगढ़ से बाहर चला गया। इसी बीच बदमाशों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया तो इसकी सूचना राजकुमार के परिजनों को लगी। जिसके बाद परिजनों ने उसे घर बुलाया। परिजन आज समाज के लोगों के साथ एसपी को ज्ञापन सौंप कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

चूरू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग