29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूरू के युवक को सट्टे की लत ने इस तरह पहुंचाया जेल, चोरी-छुपे होटल से चुराए 5 चेक; 18.35 लाख निकाल गंवाए

Churu News: जोधपुर के कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने झालामण्ड बाइपास स्थित होटल में 18.35 लाख रुपए का घोटाला करने के आरोपी होटल के एकाउंट मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 3 Dec 2024, 5:18 PM IST

Churur News

Churu News: जोधपुर के कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने झालामण्ड बाइपास स्थित होटल में 18.35 लाख रुपए का घोटाला करने के आरोपी होटल के एकाउंट मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने ऑनलाइन क्रिकेट लीग में सट्टा लगाने की लत के चलते पहले होटल के पांच चेक चुराए थे और फिर तीन दोस्तों के बैंक खातों में 18.35 लाख रुपए ट्रांसफर कराए थे, जहां से उसने कैश लेकर सट्टे में लगाकर गंवा दिए थे।

एएसआइ नरपतसिंह ने बताया कि प्रकरण में होटल फेयर फील्ड बाय मैरियट के एकाउंट मैनेजर चूरू जिले के सुजानगढ़ में गोपालपुरा निवासी बलवीर (27) पुत्र हेमाराम सारण को गिरफ्तार किया गया है। उसने वारदात करना स्वीकार किया है। आरोपी बलवीर को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए। उसे छह दिसम्बर को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : जयपुर में प्रदर्शन कर रहे ABVP के छात्रों का आरोप, बीजेपी MLA को घेरा तो कहा- ‘बकवास की तो गाड़ी चढ़ा दूंगा’

ऑनलाइन क्रिकेट लीग पर लगाता था दांव

पूछताछ में आरोपी से चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। वह होटल में अकाउंट मैनेजर था। उसे पचास हजार रुपए मासिक तनख्वाह मिल रही थी। उसे सट्टे की लत थी। वह ऑनलाइन क्रिकेट लीग पर दांव लगाता था। इसके लिए उसे रुपए की जरूरत थी। इसलिए उसने होटल से पिछले दिनों चोरी-छुपे पांच खाली चेक चुराए थे।

फिर उसने 22 मई 2023 से 23 अक्टूबर 2024 के बीच अलग-अलग राशि के कुल 18.35 लाख रुपए चेक में भरे थे। फिर उसने गांव के दो मित्रों और दिल्ली में मकान मालिक के एक बेटे के नाम लिखकर उनके बैंक खाते में जमा करवाए थे। आरोपी ने राशि ट्रांसफर होते ही नकद राशि निकाल ली थी। जो उसने अलग-अलग समय पर ऑनलाइन सट्टे में दांव पर लगा दी। जिसे वह हार भी गया था।

यह भी पढ़ें : Exclusive: ‘गढ़ किसी का नहीं होता’, शपथ के बाद डांगा ने बेनीवाल पर कसा तंज, मंत्री बनने के सवाल का दिया रोचक जवाब

बड़ी खबरें

View All

चूरू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग