2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुजानगढ़ में कांग्रेस व छापर में भाजपा प्रत्याशी विजयी

नगर निकाय चुनाव में दोनों पार्टियों ने बचा ली अपनी-अपनी सीट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Rakesh Kumar Goutam

•

Updated: 13 Jun 2019, 10:54 AM IST

churu news

सुजानगढ़ में कांग्रेस व छापर में भाजपा प्रत्याशी विजयी

सुजानगढ़.

नगर परिषद में वार्ड 44 के हुए उप चुनाव में कांग्रेस ने विजय हासिल कर अपनी सीट बरकरार रखी है। रिटर्निंग अधिकारी रतनकुमार स्वामी ने बताया कि कांग्रेस के मुकेश शर्मा को 498 , भाजपा के अनिल प्रजापत को 391 व नोटा को छह मत मिले। 107 मतों से विजयी मुकेश शर्मा को एसडीएम ने पद की शपथ दिलाई।

इसके बाद विजयी पार्षद का मुख्य मार्गों से निकाले गए विजय जुलूस में सभापति सिकंदरअली खिलजी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सविता राठी, देहात अध्यक्ष विद्याधर बेनीवाल, लोढ़सर के कन्हैयालाल शर्मा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मुकुल मिश्रा, पार्षद बजरंग सांखला सहित पार्षद व पदाधिकारी शामिल थे। जुलूस में नारेबाजी व पुष्पवर्षा भी हुई।

भाजपा के अमित नाई 35 मतों से जीते

छापर. कस्बे के वार्ड तीन में हुए उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार अमित नाई ने अपने निकटतम निर्दलीय उम्मीदवार पवन चौधरी को 35 वोटों से पराजित कर जीत दर्ज की। अमित को 277 और पवन चौधरी को 242 मिले तथा नोटा को तीन मत मिले। भाजपा उम्मीदवार की जीत के बाद कस्बे के मुख्य मार्गों से विजय जुलूस निकाला गया।

जुलूस में नगर पालिका अध्यक्ष महावीर खटीक, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पार्थ सोनी, पार्षद मनोज पारीक, पार्षद श्याम मोहन परिहार, पार्षद राजेन्द्र, पार्षद बाबूलाल, अल्प संख्यक मोर्चा अध्यक्ष अमजद गौरी कालू राम नाई, चौथू राम मोहिल्या राधे श्याम पारीक विकास सुनील आदि ने जुलूस का स्वागत किया। इससे पहले वार्ड तीन के कुंदन मल प्रजापत, उदाराम माली, राममाली, शंकर नाई, नंद लाल नाई, कमल किशोर नाई नव निर्वाचित पार्षद को माला पहनाकर स्वागत किया। यहां पर पहले भी भाजपा का कब्जा था। तत्कालीन पार्षद सुरजीत चारण की छापर नगर पालिका में नौकरी लगने से पद रिक्त हो गया था।