10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धीरासर हाडान में खेत में मिला जिंदा बम, सूचना पर दौड़े पुलिस अधिकारी

गांव धीरासर हाडान स्थित एक खेत में गुरुवार सुबह जिंदा बम मिला। जिंदा बम मिलने की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। गांव के लोगों पुलिस को सूचना दी।

less than 1 minute read
Google source verification

sardarshahar

गांव धीरासर हाडान स्थित एक खेत में गुरुवार सुबह जिंदा बम मिला। जिंदा बम मिलने की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। गांव के लोगों पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची मोबाइल हाइवे की टीम ने बम को कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों को सूचना दी।एएसपी केशरसिंह शेखावत ने सेना के अधिकारियों को जानकारी दी।

थानाधिकारी ओमप्रकाश गोदारा ने बताया कि धीरासर हाडान निवासी दुलाराम सींवर अपने भाई के खेत में गुरुवार को सुबह खींप काट रहा था। इस दौरान खींप के बीच उसे जिंदा बम मिला।दुलाराम बम को उठाकर गांव ले आया और लोगों को सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर हाइवे मोबाइल टीम के हैडकांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल रामप्रताप, श्रीकृष्ण, राजेश कुमार, मुमताज व विजयपाल ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से बम लेकर सुरक्षित कर लिया। गांव के बाहर सुरक्षित जगह पर रखकर पुलिस का पहरा लगा दिया।


बम हाथ में लेकर खिंचवाई फोटो


खेत में बम मिलना लोगों के लिए कौतूहल का विषय था। लोगों ने बम हाथ में लेकर एक-दूसरे से मोबाइल से फोटो खिंचवाई। पुलिस ने बताया कि सेना के अधिकारी आने के बाद उन्हें बम सुपुर्द किर दिया जाएगा। संभवतया यहां पहले कभी हुए सेना के युद्धाभ्यास के दौरान ये बम यहां छूट गया होगा।

ये भी पढ़ें

image