शहर से गुजर रहे चूरू-भालेरी स्टेट हाइवे पर हादसों का सबब बन चुके टीले के नीचे से गुजर रही पेयजल पाइप लाइन दो फीट नीचे डालने की मांग को लेकर शनिवार को आस-पास के दुकानदारों ने हंगामा खड़ा कर दिया। आक्रोशित व्यापारियों ने एकबारगी सड़क निर्माण का काम रुकवा दिया। जलदाय विभाग व सड़क का निर्माण कर रही कंपनी जीआर इंफ्रास्ट्रक्चर के विरुद्ध नारेबाजी कर आक्रोश जताया। हुआ यूं कि सड़क निर्माण के दौरान शुक्रवार रात को पाइप लाइन टूटने से पानी व्यर्थ बहने लगा। सूचना पर पहुंचे जलदाय विभाग के अधिकारी लाइन वापस जोडऩे लगे। जिस पर दुकानदारों ने पाइप लाइन को दो फीट नीचे डालकर समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग की।