29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sardarshahar.NEWS- वार्ड-1 का मामला: एक साल पहले चोरी हो गई थी गाय, अब तक क्यों नहीं मिली?

चूरू. सरदारशहर. चोरी गई गाय बरामद नहीं किए जाने के विरोध में एक बुजुर्ग बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया। इससे प्रशासन की एक बारगी सांसे फूल गई, क्योंकि बुधवार को ही सीएम अशोक गहलोत का सरदारशहर का दौरा था। बाद में बुजुर्ग को समझाकर उतार लिया गया। जानकारी के अनुसार सरदारशहर में गाय चोरी होने के परेशान एक बुजुर्ग 12 बजे टावर पर चढ़ गया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Vijay

•

Updated: 1 Dec 2022, 1:44 PM IST

Sardarshahar.NEWS- वार्ड-1 का मामला: एक साल पहले चोरी हो गई थी गाय, अब तक क्यों नहीं मिली?

Sardarshahar.NEWS- वार्ड-1 का मामला: एक साल पहले चोरी हो गई थी गाय, अब तक क्यों नहीं मिली?

बुजुर्ग चार घंटे तक चढ़ा रहा टावर पर, समझाकर उतारा
चोरी हुई गाय बरामद करने की थी मांग
चूरू. सरदारशहर. चोरी गई गाय बरामद नहीं किए जाने के विरोध में एक बुजुर्ग बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया। इससे प्रशासन की एक बारगी सांसे फूल गई, क्योंकि बुधवार को ही सीएम अशोक गहलोत का सरदारशहर का दौरा था। बाद में बुजुर्ग को समझाकर उतार लिया गया। जानकारी के अनुसार सरदारशहर में गाय चोरी होने के परेशान एक बुजुर्ग 12 बजे टावर पर चढ़ गया। पुलिस उपाधीक्षक और थानाधिकारी को सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग दूलाराम (70) से समझाइश का प्रयास किया गया, लेकिन दूलाराम नहीं माना और मुख्यमंत्री का आश्वासन मिलने के बाद ही टावर से नीचे उतरने की बात कही। दूलाराम सरदारशहर के रामनगर बास के वार्ड नम्बर 1 का रहने वाला है। दूलाराम ने बताया कि 1 साल पहले गाय चोरी हुई थी। इस संबंध में थाने में मामला दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस सच्चाई छुपाने के लिए मामले पर एफआर लगा रही है।
दूलाराम के बेटे भगवानाराम का कहना है कि गाय चोरी के मामले की जांच बदला कर भानीपुरा सरदारशहर थाने में भी ले जा चुके हैं। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इस मामले को दबाने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा आरोपी पक्ष की पैरवी कर रहे हंै, जिसके कारण इस मामले पर एफआर लगाकर मामले को दबाने में लगे हुए हैं। पिता को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं मान रहे। इस मामले में जयपुर डीजीपी, बीकानेर आईजी, चूरू एसपी तक से भी गुहार लगा चुके हैं। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस घटना के दौरान टॉवर के आस-पास लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी।

पुलिस थाने के चक्कर घाट रहा है बुजुर्ग
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि गाय चोरी होने के बाद एक साल से पीडि़त पुलिस थाने के चक्कर काट रहा था। कोई सुनवाई नहीं होने पर पुलिस की कार्रवाई से खफा होकर दोपहर करीब 12 बजे बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया। फिर उसे समझा बुझाकर शाम चार बजे टॉवर से नीचे उतारा और उसे सही जांच का आश्वासन देकर उसे शांत किया। तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली।

४ घंटे तक चला घटनाक्रम: इस तरह किया मामला शांत
पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश गोदारा ने बताया कि जिस गाय चोरी की बात की जा रही है। वह गाय पड़ौसी के पास होने की बताई जा रही है। लेकिन इस मामले की जांच की जा रही है। पीडि़त बुजुर्ग को टॉवर से नीचे उतरवाने के लए पुलिस उपाधीक्षक गोदारा ने विवादित प्रकरण की गाय मौके पर मंगवाई और दुलाराम को नीचे उतरवाया। उसके बाद उसे समझाया गया। दुलाराम को मनवाकर गाय को वापस परिवादी के पास भेज दिया। मामले की जांच पूर्ण होने के बाद गाय वास्तिवक मालिक को सुपर्द की जाएगी। यह प्रकरण 4 घण्टे तक चला। इस दौरान नगरपालिका कर्मियों को भी बुलाया गया। ऐहतियात के तौर पर टावर के नीेच जाल लगाने के प्रयास भी किए गए।

राजपुरा गांव में पेड़ से टहनियां छांगते समय गिरने से किसान की मौत
तारानगर. गांव राजपुरा में खेत में खेजड़ी के पेड़ से टहनियां छांगते समय पेड़ से नीचे गिर जाने से एक किसान की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक गांव राजपुरा निवासी उमेदङ्क्षसह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की उसने और उसके पिता शैतानङ्क्षसह ने शीशराम सिहाग का खेत हिस्से पर ले रखा है। 29 नवंबर को उमेदङ्क्षसह, उसके पिता शैतानङ्क्षसह, शीशराम सिहाग व हरिङ्क्षसह लुहार आदि लोग खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। शैतान ङ्क्षसह खेत में खेजड़ी का पेड़ छांग रहे थे उस दौरान पेड़ की डाली टूटने से वे पेड़ से नीचे गिर गए जिससे गर्दन में चोट लगने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उमेदङ्क्षसह की रिपोर्ट पर उनके पिता शैतानङ्क्षसह के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंपकर व मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

बड़ी खबरें

View All

चूरू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग