script

दान पुण्य करने में जुटे दानदाता, एक दिन में किया हजारों रुपए का दान

locationचुरूPublished: Jan 17, 2019 01:21:10 pm

Submitted by:

Rakesh gotam

भारत विकास परिषद की ओर से वार्ड 13 स्थित अग्रसेन नगर में राप्रावि में विद्यार्थियों को जुराब व जूते प्रदान किए गए

churu news

दान पुण्य करने में जुटे दानदाता, एक दिन में किया हजारों रुपए का दान

चूरू.

भारत विकास परिषद की ओर से वार्ड 13 स्थित अग्रसेन नगर में राप्रावि में विद्यार्थियों को जुराब व जूते प्रदान किए गए। उक्त सामग्री कुसुम चोटिया की प्रेरणा से डा. गिरधारी लाल नवहाल के आर्थिक सहयोग से वितरित की गई। मुख्य अतिथि एडीईओ प्रारम्भिक योगेश्वर शर्मा थे। संस्था प्रधान राजेन्द्रसिंह ने आभार जताया।
सादुलपुर.

राआउमावि थिरपाली बड़ी में विद्यालय परिवार की ओर से कक्षा प्रथम से आठवीं तक के विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित की गई। अध्यक्षता ओमपूर्ण स्वतंत्र ने की। मुख्य अतिथि डीईओ माध्यमिक पितरामसिंह काला थे। विशिष्ट अतिथि धाराराम पूनिया, हरिसिंह जांगिड़, बलवीरसिंह जांगिड़, करणीसिंह राठौड़ थे। सुमेरसिंह सिरोवा ने कार्यों पर प्रकाश डाला।
सालासर. गांव मुरड़ाकिया के राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय में दानदाता कमल पौद्यार व संदीप पौद्दार ने विद्यार्थियों को स्वेटर दिए।

सांखूफोर्ट. राआउमावि में शिक्षक मोमनराम पूनिया ने कक्षा एक से 12 तक के जरूरतमंद ६० विद्यार्थियों को स्वेटर प्रदान की। अध्यक्षता सुमेर सांगवान ने की। अमरसिंह डेरूवाल, अशोक पूनिया, शिक्षक रामस्वरूप बुडानिया, ओमवीर सिंह गुजर, मदनलाल शर्मा ने विचार व्यक्त किए।
सादुलपुर. राउमावि चैनपुरा छोटा गांव में जरुरतमंद १०१ विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित की। रामकुमार मुहाल, छोटूराम बिश्नोई ने विचार व्यक्त किए। संस्था प्रधान पारस कुमार ने अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाने की घोषणा की। सरपंच रामसिंह ने विचार व्यक्त किए। संतोष कुमार, बाबूलाल, जयवीरसिंह, उर्मिला शर्माश् सुमित्रा ने विचार व्यक्त किए।
तारानगर. लूणास गांव के रामावि में कार्यक्रम हुआ। एसडीएम मीनू वर्मा, सरपंच सरस्वती देवी व समाजसेवी अमरसिंह चारण ने कुरूक्षेत्र कोचिंग क्लासेज के निदेशक सुभाष चारण के आर्थिक सौजन्य से राप्रावि के १५० विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए।
सुजानगढ़. संजीवनी सेवा सस्थान के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल भवन में किराना उपहार कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता कमला डोसी ने की। उपाध्यक्ष सुशीला भामा ने बताया कि जरूरतमंदों को 275 किलो किराना सामग्री वितरित की गई। चंद्रप्रभा कांकानी, बृजमोहन सुरोलिया ने विचार व्यक्त किए।

सरदारशहर. बजरंगलाल शिवप्रसाद सर्राफ परिवार की ओर से जरूरतमंदों कंबल वितरित की गई। संत मुरलीधर के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी बृजमोहन सर्राफ, शिवरतन सर्राफ, प्रहलादराय सर्राफ, असलम ने वितरण में सहयोग किया। अर्जुन क्लब शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विकास समिति के तत्वावधान में कंबल वितरित किया गया। सामाजिक संस्था फे्रण्डस फोरेवल की ओर से गांवों में दो सौ से अधिक जरूरतमद विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित की गई। संस्था के अध्यक्ष रोहित स्वामी, राजन जांगिड़, विजय चौधरी, राजवीरसिंह, महावीर सोनी, सूर्यप्रकाश, सुनील जांगिड़ ने विचार व्यक्त एिक। इसी प्रकार भामाशाह लालचन्द पंवार की ओर से राउमावि, खेजड़ा में 141 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित की गई।

ट्रेंडिंग वीडियो