अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक अनुज शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में संचालित 18 विभागों में गुणवत्ता पूर्ण कार्य करना होगा। सर्विस प्रोविजन, रोगी के अधिकार, आसीयू, एमटीसी, ब्लड बैंक, रेडियोलॉजी, लेबररूम, आपातकालीन वार्ड, मोर्चरी, ऑपरेशन थिएटर, लैबोरेट्री, एसएनसीयू, शिशु वार्ड, क्लिनिकल केयर, संक्रमण नियंत्रण, क्वालिटी कन्ट्रोल (आईएमआर व एमएमआर), क्वालिटी संकेतक, रोगी के अधिकार, की सुविधाओं को बेहतर बनाना होगा।