3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

udaipur murder case: उदयपुर हत्याकांड का विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

udaipur murder case: बजरंग दल के सक्रिय कार्यकर्ता प्रवीण सरदारपुरा को पुलिस ने सुरक्षाकर्मी उपलब्ध करवाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

manish mishra

•

Updated: 3 Jul 2022, 7:01 PM IST

udaipur murder case: उदयपुर हत्याकांड का विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

udaipur murder case: उदयपुर हत्याकांड का विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

udaipur murder case: चूरू, उदयपुर हत्याकांड के विरोध में शनिवार को सादुलपुर में बाजार बंद को लेकर बजरंग दल के सक्रिय कार्यकर्ता को एक जने के फोन कर जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। इसपर पुलिस व प्रशासन अलर्ट हो गया है। राजगढ़ तहसील के गांव सरदारपुरा निवासी तथा बजरंग दल के सक्रिय कार्यकर्ता प्रवीण सरदारपुरा को पुलिस ने सुरक्षाकर्मी उपलब्ध करवाया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सादुलपुर अशोक कुमार बुटोलिया ने बताया कि सरदारपुरा गांव निवासी प्रवीण कुमार की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। प्रवीण सरदारपुरा ने बताया कि उदयपुर में हुए हत्या कांड के विरोध में एक जुलाई को विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल द्वारा शहर बंद का आह्वान किया गया था, जिसे व्यापार मंडलों द्वारा भी समर्थन दिया गया था। बाजार बंद को लेकर फोन पर धमकी देने वाले व्यक्ति ने अपने आपको संपत नेहरा गैंग का आदमी कालू बताया है।

तथा फोन पर जान से मारने की धमकी दी है तथा कहा कि तुमने राजू के साथ क्यों झगड़ा किया था मैं गोली मार दूंगा। मैंने पूछा कि आप कौन से कालू बोल रहे हो तो वह कह रहा है कि रामफल से पूछ लेना मैं कौन हूं तूने कल बाजार बंद कैसे करवाया। तू कौन है बाजार बंद करवाने वाला तेरे गोली मारूंगा। कहा कि तू कहां है तो मैंने कहा कि घंटाघर के पास हूं तब कहा एक घंटे वहीं रुक तेरे को पता चल जाएगा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही मामला दर्ज होने पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सरदारपुरा को पीएसओ उपलब्ध करवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा जिस मोबाईल नंबर से फोन आए हैं उससे ट्रेस कर रही है। सरदारपुरा ने बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले भी सोशल मीडिया अन्य कार्यकर्ताओं को भी जान से मारने की धमकियां दी गई थी। उस समय भी थाने में परिवाद दिया गया था

बड़ी खबरें

View All

चूरू

राजस्थान न्यूज़