10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये देखो ! कांग्रेस पार्टी में अब इन्हे मिलेगा…, कांग्रेस एपीआरओ राय ने दिए संकेत

जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को कांग्रेस की बैठक जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी की अध्यक्षता में हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिवान

•

image

Rakesh Kumar Goutam

•

Updated: 4 Jun 2017, 11:51 AM IST

churu

जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को कांग्रेस की बैठक जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए एपीआरओ कुलवंतराय ने कहा कि एआईसीसी के निर्देशानुसार कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। कांग्रेस ऊर्जावान व कर्मठ कार्यकर्ताओं को पार्टी में महत्व देगी। सचिव सुरज्ञानसिंह ने कांग्रेस चुनाव को पारदर्शिता से संपन्न कराने का आह्वान किया। प्रदेश सचिव व सह प्रभारी जिया उर रहमान ने संगठन को मजबूत कर सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने की बात कही।

जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी ने संगठनात्मक चुनाव की जानकारी देते हुए बताया कि करीब 80 हजार नए सदस्य संगठन में बनाए गए हैं। बैठक में जिला महामंत्री रमेशचंद्र इन्दौरिया, प्रधान गिरधारीलाल बांगड़वा, पूसाराम गोदारा, चान्द मोहम्मद छींपा, नानकराम डूडी, सिकंदर अली खिलजी, मो. हुसैन निर्वाण, कांग्रेस महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला सिंघल, हरिप्रकाश इंदौरिया, राजकुमार सारस्वत, कन्हैयालाल मेघवाल, महावीरसिंह, राजेन्द्र बबेरवाल, अनिल शर्मा, लीलाधर चुलेट, परमेंद्र सिहाग, सुरेन्द्र हुड्डा, अबरार अहमद, हुसैन सैयद, जिप सदस्य नरेश गोदारा, उमाशंकर शर्मा व अजय बणसिया सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन कल्याणसिंह शेखावत ने किया।