11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ताओं ने उठाए अपने ही पदाधिकारियों पर सवाल, बोले उनकी वजह से पिछड़े हम

कांग्रेस कार्यालय में रविवार को कांग्रेस के अग्रिम संगठनों, विभाग व प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की संयुक्त बैठक हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rakesh Kumar Goutam

•

Updated: 4 Jun 2017, 11:29 PM IST

ratangarh

कांग्रेस कार्यालय में रविवार को कांग्रेस के अग्रिम संगठनों, विभाग व प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश सचिव व जिला कांग्रेस के सह प्रभारी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा कि पार्टी के अग्रिम संगठनों को बूथ स्तर तक जाकर आमजन की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाना चाहिए।

कार्यकर्ता भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि जिलेभर में भाजपा के कुशासन के विरुद्ध आन्दोलनात्मक रवैया शुरू करों। संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारी एकजुट होकर कार्य करें।


कार्यकर्ताओं में उभरा मतभेद

इस दौरान बैठक में कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा कई पदाधिकारी पद लेने के बाद गुम हो जाते हैं। क्षेत्र में उनकी निष्क्रियता के कारण पार्टी को नुकसान हो रहा है। इसके अलावा कुछ वरिष्ट पदाधिकारियों का पूरा साथ नहीं मिलने से कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है।


बैठक में महिला कांग्रेस प्रकोष्ठ, सेवादल, युवक कांग्रेस व एनएसयूआई सहित समस्त प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की उपस्थिति में संगठन की ओर से संचालित गतिविधियों की समीक्षा की गई। उन्होंने इन गतिविधियों को और मजबूत बनाने पर बल दिया। बैठक में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला सिंघल, अजय बणसिया, प्रमेन्द्र सिहाग, नवीन सिल्लू, नरेश गोदारा, भरत सुंडा, सुरेन्द्र सिंघल, नरेन्द्र, युसूफ खां, अमरसिंह वर्मा, अमित मोयल, मो.रफीक चौहान, वाहिद गौरी व हेतराम मेघवाल आदि मौजूद थे।