21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Churu / चिकित्सा मंत्री ने जानबूझकर चिकित्सकों को छेड़ा, नतीज भुगत रही प्रदेश की जनता

चिकित्सा मंत्री ने जानबूझकर चिकित्सकों को छेड़ा, नतीज भुगत रही प्रदेश की जनता

अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ (अरिसदा) के आह्वान पर लगातार चौथे दिन भी सेवारत डाक्टरों की हड़ताल जारी रही
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Rakesh Kumar Goutam

•

Updated: 19 Dec 2017, 11:16 PM IST

doctoer protest in churu

doctoer protest in churu

चूरू. अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ (अरिसदा) के आह्वान पर लगातार चौथे दिन भी सेवारत डाक्टरों की हड़ताल जारी रही। हालांकि सरकार आंदोलन को दबाने का पूरा प्रयास कर रही है। लेकिन सफल नहीं हो पा रही। वहीं कई वरिष्ठ डॉक्टर व कुछ अन्य डॉक्टर हड़ताल में शामिल नहीं हो रहे, जिससे आंदोलन कुछ हद तक प्रभावित हो रहा है। वहीं अधिकांश डाक्टरों का कहना है कि चिकित्सा विभाग के मंत्री ने जानबूझ कर चिकित्सकों को छेड़ा। समझौते के बाद जो कार्रवाई की गई उसका नतीजा है कि यह आंदोलन हो रहा है। यदि संघ के पदाधिकारियों के तबादले कुछ माह तक नहीं होते तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। अब यह आंदोलन मंत्री व संघ पदाधिकारियों की प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। इसकी परिणति प्रदेश की जनता भुगत रही है।

डा. चौधरी की धमकी का नहीं दिखा असर

उक्त डॉक्टरों को हड़ताल में शामिल होने के लिए अरिसदा अध्यक्ष डा. अजय चौधरी की ओर से धमकी भरा मैसेज किया गया है। आधी रात बाद डॉक्टरों के मोबाइल पर आए डा. चौधरी के मैसेज से कई डॉक्टर दुविधा में पड़ गए हैं। लेकिन नौकरी के आखिरी दौर में चल रहे डॉक्टर कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए हड़ताल में शामिल नहीं हो रहे। ऐसे में डा. चौधरी की धमकी का कोई असर नहीं दिखा। चौथे दिन एक और डॉक्टर ड्यूटी पर आ गया। हालांकि पहले से अवकाश पर चल रहे डाक्टरों के ड्यूटी पर नहीं आने से हड़ताली डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ गई। चूंकि उन्हे भी हड़ताल में शामिल मान लिया गया। चौथे दिन 39 डॉक्टर ड्यूटी पर, 221 हड़ताल पर तथा १२ मेडिकल व मैटरनिटी अवकाश पर रहे।


भरतिया में डायलिसिस व कीमो थैरेपी बंद


वहीं भरतिया अस्पताल में चौथे दिन भी डायलिसिस व कीमो थैरेपी की सुविधा बंद रही। इसके कारण मरीजों को निजी, सीकर व बीकानेर जाना पड़ रहा है। इसके कारण उन्हे हजारों का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कैंसर के मरीजों को भी भारी परेशानी हो रही है। दोनों से संबंधित डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इधर, डेडराज भरतिया अस्पताल में २८ हड़ताल, १९ ड्यूटी व एक डॉक्टर अवकाश पर रहा। अधीक्षक डा. जेएन खत्री ने बताया कि दो सेवाओं को छोड़कर बाकी सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। इधर, कांग्रेस पार्टी के जिला प्रवक्ता रघुनाथ खेमका ने कहा कि डॉक्टरों का दुबारा हड़ताल पर जाना मानवता के खिलाफ है। जनता की पीड़ा को देखते हुए उन्हे हड़ताल समाप्त कर शीघ्र ड्यूटी पर आना चाहिए। सरकार की हठधर्मिता का जवाब अन्य तरीकों से भी दिया जा सकता है।

चरमराई व्यवस्था


सरदारशहर. चिकित्सकों के हड़ताल पर चले जाने से राजकीय अस्पताल के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई है। प्रशासन ने तीन आयुष चिकित्सकों को लगाया है जो मरीजों का इलाज कर रहे हंै। फिर भी उनकी लिखी जा रही आयुर्वेद दवा हॉस्पिटल व आस-पास में उपलब्ध नहीं हैं। इससे मरीज परेशान हो रहे हैं।

राजलदेसर. चौथे दिन भी सीएचसी में डाक्टर हड़ताल पर रहे। सीएचसी में एक आयुष चिकित्सक कार्यरत है। इसके अलावा जिला कलक्टर ने प्रतिनियुक्ति पर एक और आयुष चिकित्सक लगाया है। सुबह आउटडोर रोगियों की संख्या 315 रही।

सभी हड़ताली चिकित्सक नदारद


रतनगढ. उप जिला चिकित्सालय में 25 चिकित्सकों में से मंगलवार को २० चिकित्सक हड़ताल पर रहे। तीन चिकित्सक पहले से ही छुट्टी पर चल रहे थे। उनमें से एक राजेन्द्र कुल्हरि को उपस्थित होने के लिए आदेशित किया गया था, परंतु उन्होंने अपनी छुट्टी निरस्त कराते हुए स्वयं को हड़ताल में शामिल होने की सूचना दे दी। सेवारत चिकित्सकों में से 3 ही चिकित्सक ड्यूटी पर रहे। वहीं सरकार की ओर से अन्य 3 चिकित्सकों को लगा कर वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई। एसडीएम संजू पारीक ने पीएमओ डा. राजेन्द्र गौड़ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं रेशमा लगाने के बाद मंगलवार को तीसरे दिन भी यहां कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।