15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाबा साहब की रैली में दिखा अपार उत्साह, मंत्री राठौड़ बोले अम्बेडकर ने देश के लिए किया महान काम

ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि डा.भीमराव अंबडेकर एक व्यक्ति नहीं एक विचारधारा थे। जिन्होंने अपने ज्ञान के बल पर पूरी दुनिया में लोहा मनवाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Rakesh Kumar Goutam

•

Updated: 15 Apr 2017, 11:53 AM IST

ambedkar jayanti churu

ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि डा.भीमराव अंबडेकर एक व्यक्ति नहीं एक विचारधारा थे। जिन्होंने अपने ज्ञान के बल पर पूरी दुनिया में लोहा मनवाया है। राठौड़ शुक्रवार को कलक्ट्रेट सर्किल पर आयोजित जयंती समारोह को मुख्य अतिथि पद से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने दलित समाज के उत्थान के लिए बेहतर काम किए हैं। इसमें सबसे बेहतर काम देश को संविधान देने का है। जिसमें सबको समान रूप से जीने का अधिकार दिया है।

उन्होंने कलक्ट्रेट सर्किल को भीमराव अंबेडकर सर्किल बनवाने के लिए प्रयास करने को कहा। इस मौके पर जिला प्रमुख हरलाल सहारण, जिला कलक्टर ललित कुमार गुप्ता, पुलिस अधीक्षक राहुल बारहठ, भाजपा जिलाध्यक्ष डा.वासुदेव चावला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सीताराम लुगरिया, सभापति विजय कुमार शर्मा, विक्रमसिंह कोटवाद, भाजपा नगरमंडल अध्यक्ष धनराज सैनी, सत्तार खान, नन्दलाल बौद्ध आदि ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में आयोजन समिति के बजरंगलाल मीणा, सुरेश कल्ला, रामेश्वरलाल मीणा, रामचन्द्र, रामकुमार सीटीओ ने भागीदारी निभाई। इस मौके पर अतिथियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। एडीईओ सांवरमल गहनोलिया ने स्वागत भाषण दिया। इस मौके पर पंचायत राज मंत्री राठौड़ ने जयंती समारोह पर रक्तदान करने पर लोहिया कॉलेज छात्रसंघ के अध्यक्ष सुनील और एडवोकेट सुनील मेघवाल को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गजानंद खेड़ीवाल, सोहनलाल, प्रीतमसिंह, विक्रम गहनोलिया, गोविंद लुगरिया, डा.भागीरथ, रामकुमार मेघवाल, पार्षद अतरसिंह मौजूद थे। संचालन डा.मूलचंद व किशनलाल गहनोलिया ने किया।

डा. बीआर अंबेडकर जयंती शुक्रवार को टाउन हॉल में मनाई गई। अध्यक्षता कर रहे पीसीसी उपाध्यक्ष हाजी मकबूल मंडेलिया ने कहा कि उन्होंने अपने पांच वर्ष का कार्यकाल अंबेडकर के बताए मार्गों पर चलकर पूरा किया। मुख्य वक्ता नोरंग वर्मा ने कहा कि अंबेडकर का जीवन दर्शन हमेशा प्रासंगिक बना रहेगा। कार्यक्रम में अजीत मेहरा, नरेंद्र सैनी, अबरार खां, मो. हुसैन निर्वाण, सरपंच जंगशेर खां, रामेश्वर प्रजापति, सरोज सैनी, किशोर दांदू, महेंद्र सिहाग, रामनिवास सहारण व विकास बुडानिया आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में कपिल भाटी व मनीष सैनी के नेतृत्व में 21 किलो की फूल माला पहनाकर मंडेलिया का स्वागत किया गया। संचालन ओमप्रकाश वर्मा ने किया।

इसी प्रकार आदर्श छात्रावास में भी अंबेडकर जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि समाज के दलित, पिछड़े वर्गों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए काम किया। अध्यक्षता कर रहे जिला कलक्टर ललित कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को बाबा साहब के आदर्शो पर चलना चाहिए। विशिष्ट अतिथि एसपी राहुल बारहट, जिला प्रमुख हरलाल सहारण, जिलाध्यक्ष डा. वासुदेव चावला, सभापति विजय कुमार शर्मा, रावतराम आर्य, विक्रमसिंह कोटवाद, हनुमानसिंह निर्भय, जिप सदस्य मोहनलाल आर्य व नरेंद्र कंवल ने भी विचार व्यक्त किए।

आदर्श छात्रावास से राजकीय सेवा में चयनित हुईप्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
इसी प्रकार राष्ट्रीय सर्व मेघवंश महासभा (इंडिया) की ओर से वार्डएक में अंबेडकर जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि महासभा के जिलाध्यक्ष रामप्रताप कांटीवाल ने कहा कि समाजबंधु एकजुट होकर समाज हित में कार्यकरें।

विशिष्ट अतिथि लक्ष्मीनारायण बरोड़ व लादूराम जोईया ने भी विचार व्यक्त किए।
दी मिशन कोचिंग क्लासेज में भी अंबेडकर जयंती मनाई गई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सीताराम लुगरिया ने बाबा साहब के चित्र पर दीप प्रज्जवलन व पुष्प अर्पित किए। संस्थान संचालक रामनिवास खटीक ने भी विचार व्यक्त किए। वहीं दुपहिया वाहन रैली का पुष्प वर्षा व शीतल जल पिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर महेंद्र जोड़ी, बनवारीलाल जोड़ी, अशोक लुगरिया व सलीम गौरी आदि मौजूद थे।