11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी के थे प्रेमी के साथ अवैध संबंध, जब पति को चला पता फिर उठाया बड़ा कदम…

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

rohit sharma

•

Updated: 11 Jul 2018, 5:07 PM IST

चूरू।

राजस्थान में लगातार बढ़ रही वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश में प्रेम प्रसंगो के चलते कई घटनाएं इन दिनों घट चुकी है। प्रदेश के चूरू जिले की सालासर उपतहसील के गांव पार्वतीसर में बुधवार को पति ने पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति को पत्नी के अवैध संबंध का पता चलने के बाद उसने ऐसा कदम उठाया। मामला यहीं नहीं रुका जब पत्नी के प्रेमी को हत्या की वारदात होने का पता लगा तो उसने भी फांसी से लटक कर अपनी जान दे दी।


ये हुआ मामला...

जिले की सालासर उपतहसील के गांव पार्वतीसर में बुधवार को अवैध संबंध के चलते पति भागीरथ ने पत्नी सरोज की जमीन पर पटककर हत्या कर दी। प्रेमिका की हत्या की सूचना मिलने पर प्रेमी गोपालराम ने भी फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। वारदात की सूचना क्षेत्रीय थाने में दी गई। सूचना मिलने पर सालासर थानाधिकारी कश्यप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों स्थानों से शवों को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।


प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है मामला

गौरतलब है कि मृतका सरोज का पीहर सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ तहसील में है। जिसकी शादी आठ वर्ष पहले पार्वतीसर निवासी भागीरथ से हुई थी। प्रथम दृष्टया भागीरथ को पत्नी के अवैध संबंधों की सूचना मिलने पर उसने सरोज की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। इस संबंध की पुलिस में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। दूसरी ओर पुलिस भी इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही हैै। दूसरी ओर मामला प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है।

NEXT STORY : राजस्थान का रंगीला हाईवे जहां सिर्फ चंद रुपयों में मिल जाती हैं हाईफाई युवतियां, दिन के उजाले से रात के अंधेरे तक चलता है गंदा काम