24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंद पेंशन शुरू हुई तो छलके खुशी के आंसू

नेठवा गांव के अटल सेवा केन्द्र में न्याय आपके द्वार राजस्व शिविर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Rakesh Kumar Goutam

•

Updated: 29 Jun 2018, 12:28 PM IST

churu nyaya apke dware shivir

churu photo

तारानगर.

नेठवा गांव के अटल सेवा केन्द्र में न्याय आपके द्वार राजस्व शिविर लगा। शिविर में नेठवा से रेवासी कटानी रास्ते को खोलने, रेवासी गांव में आबादी क्षेत्र के बंद रास्ते को खोलने आदि मांगों का निराकरण करने की मांग की। एसडीएम इन्द्राज सिंह ने समस्याएं सुनी। शिविर में जब 8 0 वर्षीय रामी देवी नाई को पूर्व में मृत घोषित कर उसकी दो साल से बंद की गई पेंशन को शुरू किया गया तो वृद्धा की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। शिविर में ग्रामीणों को 132 पट्टे वितरित किए गए। एसडीएम ने बताया कि पूरी तहसील भर में लगे राजस्वों शिविरों में नेठवा में सर्वाधिक पटटे बने हैं।

अटल सेवा केन्द्र में मिला आवासीय पट्टा

सरदारशहर. मेहरी के अटल सेवा केन्द्र में न्याय आपके द्वार शिविर लगाया गया। शिविर में दिव्यांग दपंति पप्पू खान व शकिल बानों को 15 वर्ष बाद आवासीय पट्टा मिला। एसडीएम मूलचन्द लूणिया व विकास अधिकारी डा.संतकुमार मीणा, तहसीलदार बीरबलनाथ सिद्ध, सरपंच र्निमला राजपुरोहित व ग्रावि. अधिकारी हरिराम शर्मा ने ग्रामीणों की समस्या सुनी। मौक पर ही अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

शिविर में हुए कई कार्य
रतनगढ. ग्राम सीतसर में मंगलवार को न्याय आपके द्वार शिविर में कई कार्य सम्पादित किए गए। एसडीएम संजू पारीक ने बताया कि 22 पट्टे, 35 जॉब कार्ड, एसएफसी योजना में राउमावि सीतसर में 1.35 लाख लागत की जल हौज स्वीकृत, एफएफसी योजना में 4.99 लाख का गौरव पथ स्वीकृत किया गया। इस अवसर पर सरपंच सांवलराम डूडी, उप सरपंच धर्मेंद्रसिंह, ग्राम विकास अधिकारी दिलीप सोनी, विनोद नायक आदि उपस्थित थे।

शिविर आज
तारानगर. सरकार की ओर से तहसील कार्यालय में 29 जून को सुबह 10.30 बजे उपखण्ड स्तरीय मेगा राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा।

एक करोड़ 38 लाख रुपए माफ
सादुलपुर. ञ्च पत्रिका. फसली ऋण माफी योजनान्तर्गत हरपालू में जीएसएस में 730 किसानों का 138.07 लाख रुपए का ऋण माफ किया गया है। प्रभारी हवासिंह पूनिया ने राजस्थान फसली ऋण माफी योजना २०१८, व्यवस्थापक सुमेरसिंह लांबा ने व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा की जानकारी दी। समिति अध्यक्ष भानाराम ने आभार जताया। इस मौके पर रामकरण शर्मा, महीपाल, भरतसिंह, धायल, उपस्थित थे। तारानगर. रामपुरा गांव की ग्राम सेवा सहकारी समिति में को-ऑपरेटिव बैंक चूरू की ओर से ऋण माफी शिविर लगा। शिविर प्रभारी परसा राम पूनिया ने बताया कि शिविर में 446 किसानों का 67.38 लाख रुपए ़का फसली ऋण माफ किया गया। समिति व्यवस्थापक पन्नालाल स्वामी, अध्यक्ष अमी ्रचंद कस्वा, भाजपा महामंत्री भंवरलाल पूनिया मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

चूरू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग