अवैध हथियार सहित आरोपितों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस को जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से सम्मानित किया जाएगा। थानाधिकारी मीणा के नेतृत्व में कांस्टेबल मुकेश कुमार, सतीश कुमार, अजय कुमार, एसआई अमित कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल चरणसिंह, सवित कुमार, बलवान सिंह एवं एएसआई महेन्द्रसिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल नरेश कुमार एवं महेश कुमार ने आरोपितों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करने पर सम्मानित किया जाएगा।