6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Election 2019 : Rahul Gandhi की 29 को चूरू में चुनावी सभा

Lok Sabha Election 2019 प्रचार के अंतिम दौर में कांग्रेस ने चुनावी सभा कराने की रणनीति बना ली है।
less than 1 minute read
Google source verification
Lok Sabha Election 2019 : Rahul Gandhi की 29 को चूरू में चुनावी सभा

Lok Sabha Election 2019 : राहुल गांधी की 29 को चूरू में चुनावी सभा

चूरू।

Lok Sabha Election 2019 प्रचार के अंतिम दौर में कांग्रेस ने चुनावी सभा कराने की रणनीति बना ली है। कांग्रेस के स्टार प्रचारक व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी Rahul Gandhi 29 अप्रेल को भरतपुर, बीकानेर व चूरू में भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। चूरू लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मंडेलिया के समर्थन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सरदारशहर में 29 अप्रेल को राजीव गांधी खेल मैदान में सभा होगी। जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सभा को सफल बनाने के लिए विधायक भंवरलाल शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ता जुटे हुए है। डीएसपी भंवरलाल, थानाधिकारी रणवीरसिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। हालांकि राहुल गांधी के नागौर दौरे को लेकर अभी तक कांग्रेस पार्टी की ओर से अधिकृत सूचना नहीं दी गई है।

Read More :

Congress के घोषणा पत्र BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

राजस्थान की इस लोकसभा सीट पर 12 प्रत्याशियों ने ठोकी ताल, 20 लाख 41 हजार 612 मतदाता करेंगे फैसला