तारानगर.
क्षेत्र में शुक्रवार रात्रि सवा आठ बजे करीब एक घंटे तक बारिश हुई। इस दौरान ३८ एमएम वर्षा दर्ज की गई। बारिश से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय इन्द्रमणि शारदा बालिका विद्यालय व पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में पानी घुस गया। इस कारण शनिवार को दोनों स्कूल बंद रहे। शनिवार दोपहर को भी हल्की बूंदाबांदी हुई जिससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश से ग्वार, बाजरा, मूंग, मोठ की फसल को फायदा होगा।