5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अश्लील वीडियो क्लिपिंग बना दरिंदा करता रहा ये काम, पुलिस ने ऐसे दबोचा

अश्लील वीडियो क्लिपिंग बना दरिंदा करता रहा ये काम, पुलिस ने ऐसे दबोचा
2 min read
Google source verification

चूरू

image

Rajesh

Jun 18, 2018

rape

चूरू

राजस्थान में नहीं थम रहा दुष्कर्म का सिलसिला,महिलाओं से गैंगरेप, मासूमों से बलात्कार के मामले आए दिन बढ़ते ही जा रहे है। ताज़ा मामला राजस्थान के चूरू जिले में सामने आया है, जहां चलकोई बनीरोतान निवासी युवती से गांव के ही पवन कुमार प्रजापत ने धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। बता दें कि आरोपित अश्लील क्लिपिंग बनाकर उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने बताया कि ये मामला दर्ज़ होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था, लेकिन आज सुबह आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार किया गया।

READ: राजस्थान के इस बड़े अस्पताल में तड़पते मरीज को भी अनदेखा कर रहे डॉक्टर्स,लापहरवाही ले रही कईयों की जान
वहीं दूसरे मामले में आसलखेड़ी निवासी विवाहिता ने गांव के ही रामपाल सिंह के खिलाफ तलवार की नोक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया था। जिसमें पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी रामपाल सिंह को गांव आसलखेड़ी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों को मंगलवार सुबह न्यायालय में पेश करेगी।

READ: सरकारी अस्पताल में चुपचाप घुसा दूध बेचने वाला शख्स, महिला मरीजों के साथ कर डाला खौफनाक काम
वहीं दूसरी तरफ पिता की मौत के बाद एक मासूम से रब इस प्रकार से रूठा कि उस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां ने दूसरी शादी कर ली। वहां पर पिता ने ताने मार कर घर से निकाल दिया। तो मासूम ने अपने पैरों पर खड़ा होने की ठानी तो उसने मकान मालिक से काम की गुहार लगा ली। इस पर उसने एक व्यक्ति से मिलवा दिया। युवक ने काम दिलाने के बहाने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने एमएमएस बनाकर मासूम का चार साल तक देहशोषण किया। आरोपित के लगातार देहशोषण से परेशान होकर पीडि़ता ने पडौसी को घटना की जानकारी दी। इस पर पडौसी उसे लेकर थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया।