29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CRIME NEWS- करोड़ों लेकर फरार होने वाली कंपनी के खिलाफ पुलिस ने शुरू की जांच

चूरू.सादुलपुर. मेहनत की कमाई को हडपकर फरार होने वाली वी मीडिया कंपनी की प्रतिनिधियों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। थानाधिकारी कृष्ण कुमार बलौदा ने बताया कि वी-मीडिया के प्रतिनिधियों तथा मालिको के खिलाफ दर्ज मामले के बाद पुलिस ने मामले में एक टीम का भी गठन किया है। तथा आरोपियों के खाते व अन्य रिकॉर्ड को खंगालना शुरू कर दिया है। थाना अधिकारी ने बताया कि काल डिटेल निकलवाकर तथा हर सम्भावित पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Vijay

•

Updated: 6 Oct 2022, 1:39 PM IST

CRIME NEWS- करोड़ों लेकर फरार होने वाली कंपनी के खिलाफ पुलिस ने शुरू की जांच

CRIME NEWS- करोड़ों लेकर फरार होने वाली कंपनी के खिलाफ पुलिस ने शुरू की जांच

विधायक ने भी जताया रोष, उचित कार्रवाई की मांग
चूरू.सादुलपुर. मेहनत की कमाई को हडपकर फरार होने वाली वी मीडिया कंपनी की प्रतिनिधियों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। थानाधिकारी कृष्ण कुमार बलौदा ने बताया कि वी-मीडिया के प्रतिनिधियों तथा मालिको के खिलाफ दर्ज मामले के बाद पुलिस ने मामले में एक टीम का भी गठन किया है। तथा आरोपियों के खाते व अन्य रिकॉर्ड को खंगालना शुरू कर दिया है। थाना अधिकारी ने बताया कि काल डिटेल निकलवाकर तथा हर सम्भावित पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटे हैं।
गौरतलब है कि पिलानी सड़क पर।स्थित नागोरी बाजार में स्थित वी मीडिया कंपनी लोगो की दिन रात की कमाई को लेकर सोमवार को रातों-रात फरार हो गई जनचर्चा अनुसार तथा आरोपियों के खिलाफ पहला मामला दर्ज करवाने वाले पीडि़त प्रवीन कुमार ने बताया कि शहर के सेकड़ो लोगो के लगभग पचास करोड रुपए से अधिक की राशि लेकर कम्पनी फरार हुई है वीं मीडिया नाम की कंपनी जिसका संचालन आनंद वशिष्ठ नामक व्यक्ति ने अपने सहयोगी नीरज के साथ मिलकर सेकड़ो लोगो के साथ धोखाधड़ी की।
जल्द गिरफ्तार करें
घर बैठे पैसा कमाओ जैसे लुभावने वादे कर पिलानी रोड पर स्थित वी मीडिया कंपनी लोगों लोगों के करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गई जिस कारण क्षेत्र में युवाओं में काफी रोष हैं। विधायक डॉ कृष्णा पूनिया डीएसपी से मिलकर वी मीडिया के मुल्जिमों को पकडऩे के लिए मांग की। तथा कहा कि युवाओं के साथ खिलवाड़ करने वालों लोगों को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए कहा गया। ताकि पीडि़त लोगों को पैसा मिलने की उम्मीद बने विधायक कृष्णा पूनिया के साथ सैंकड़ों पीडि़त लोग भी साथ है थे।

पिस्टल व मैगजीन बरामद,
आदतन अपराधी गिरफ्तार
चूरू. दूधवाखारा पुलिस ने अवैध हथियार सहित आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो पिस्टल व मैगजीन जब्त की है। दूधवाखारा थानाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि जिले में एसपी दिगंत आनंद के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ के विरूध अभियान चला रखा है। एएसपी राजेन्द्र मीणा व सीओ सिटी राजेन्द्र बुरडक के सुपरविजन में गश्त के दौरान बस स्टैंड के पास सोमवीर उर्फ सोनू गौस्वामी 23 साल निवासी जोड़ी रोककर पूछताछ की तो संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। तलाशी लेने पर दो पिस्टल व दो मैगजीन बरामद की गई। इस पर युवक को गिरफ्तार किया गया। टीम में हैड कांस्टेबल तरसेम सहित कांस्टेबल विनोद कुमार, सूरजभान व चालक शिवकुमार शामिल रहे। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी सोमवीर उर्फ सोनू आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में हत्या का प्रयास, लूट, मारपीट व आम्र्स एक्ट के आधा दर्जन मुकदमें दर्ज है। कार्यवाही में चालक शिवकुमार की अहम भूमिका रही।

बड़ी खबरें

View All

चूरू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग