
देश के नामचीन हिंदी साहित्यकार कवि प्रो. नंदकिशोर आचार्य को वर्ष 2016 का डॉ घासीराम वर्मा पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है।
प्रयास संस्थान, चूरू की ओर से राजस्थान के हिंदी लेखन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिवर्ष दिया जाने वाला यह पुरस्कार प्रो. आचार्य को कविता संग्रह 'आकाश भटका हुआ' के लिए दिया जाएगा।
प्रयास संस्थान के अध्यक्ष दुलाराम सहारण ने बताया कि आगामी अक्टूबर माह के प्रारंभ में चूरू में आयोजित एक समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार स्वरुप 51 हजार रुपए, शॉल, श्रीफल तथा प्रतीक चिह्व दिया जाएगा।
प्रयास संस्थान के सचिव कमल शर्मा ने बताया कि आचार्य के 13 कविता संग्रह, आठ नाटक और सात साहित्यिक आलोचनाओं की पुस्तकों के अलावा राजनीतिक-आर्थिक चिंतन, मानवाधिकार एवं गांधी दर्शन पर केन्द्रित बारह पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।
वे मीरां पुरस्कार, बिहारी पुरस्कार, राज. संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार एवं महाराणा कुम्भा पुरस्कार सहित अनेकों पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।
वर्तमान में आई आई टी हैदराबाद में प्रोफेसर ऑफ एमिनेंस के रूप में कार्य कर रहे आचार्य ने रियोकोन, जोसेप, ब्रादस्की और अनाल्ड वेस्कर जैसे यूरोपीय लेखकों की रचनाओं का हिन्दी में अनुवाद भी किया हैं।
Published on:
30 Aug 2016, 8:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.