1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भनीण में शराबबंदी को लेकर निकाली रैली, ठेकेदारों के चारों खाने चित्त

सांसद आदर्श गांव योजना के तहत सांसद राहुल कस्वा के गोद लिए गए गांव भनीण के ग्रामीणों ने रविवार को गांव में रैैली निकालकर ग्रामीणों को शराबबंदी का संदेश दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Rakesh Kumar Goutam

•

Updated: 3 Apr 2017, 11:30 AM IST

taranagar churu

सांसद आदर्श गांव योजना के तहत सांसद राहुल कस्वा के गोद लिए गए गांव भनीण के ग्रामीणों ने रविवार को गांव में रैैली निकालकर ग्रामीणों को शराबबंदी का संदेश दिया। ग्रामीणों ने घर-घर जाकर बच्चों, महिलाओं, युवाओं व वयस्कों को शराब के दुष्परिणाम बताते हुए शराब नहीं पीने का संदेश दिया।

रैली के बाद ग्रामीणों ने सभा कर गांव में पूर्णतया शराबंदी का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने तय किया कि गांव में न तो कोई शराब बेचेगा और न ही कोई शराब पीएगा। गांव में शराब बेचने व शराब पीने वालों पर पंचायत की ओर से कार्रवाई करने का निर्णय लिया। सरपंच सुमन देवी गोदारा, दाताराम भाकर, भजनलाल, धर्मपाल सहारण, बन्नेसिंह भाकर, जगवीरसिंह दईया, जयवीर गोदारा, चमेली देवी, ममता भाकर, नीलम चौधरी, शकुंतला, कलावती, रेणू चौधरी आदि ने रैली में भाग लिया।


शराब पीने और बेचने वालों का लगाएंगे पता


सादुलपुर. ग्राम पंचायत घणाऊ के गांव बास कांजण में रविवार को ग्रामीणों ने पंचायत कर बुराईयों को त्यागने एवं शराब बंदी पर अंकुश लगाने का निर्णय लिया है। इस मौके पर एकत्रित महिला-पुरुषों ने संपूर्ण शराब बंदी का निर्णय कर शराब की खाली व भरी बोतलें जलाकर विरोध जताया। महिलाओं ने कहा कि गांवों में ना शराब का ठेका खोलने देंगे और ना ही शराब की बिक्री होने देंगे। गांव की महिला हरद्वारीदेवी, प्रीतो देवी, बाधो देवी, मीरा देवी, संतोष देवी, कृष्णा, कमला, सुमित्रा, चंद्रवाली, पार्वती, अंची, दर्शना, संतरो ने कहा कि शराब से गांव का विकास बाधित हो रहा है। महिलाओं ने कहा कि चाहे कुछ भी हो, गांव में शराब की बिक्री नहीं होने देंगे। लोगों ने गांव में शराब का ठेका नहीं खुलने देने, शराब बेचने पर 51 सौ रुपए, कच्ची शराब निकालने पर 11 हजार रुपए जुर्माना तथा सूचना देने वाले को 21 सौ रुपए देने का निर्णय किया है।


ग्रामसेवक रामनिवास पूनिया ने लोगों से शराब छोडऩे का आह्वान किया। इधर लोगों ने शराबबंदी का सर्वसम्मति से निर्णय कर गांव की नवयुवक मंडल संस्था के कार्यकर्ता पवन, सुभाष, विनोद, अमरसिंह, हजारीलाल, रामपाल, राजेश, राकेश, संजय पुरी, सुनील, महावीर, प्रकाश, राजेन्द्र, उदमीराम, शीशराम आदि को रात को 11 बजे तक गांव में पहरा लगाकर शराब पीने वाले एवं बिक्री करने वालों के खिलाफ जागरुकता रखने की जिम्मेदारी दी है। घणाऊ सरपंच सुमनदेवी ने बताया कि वे गांव के निर्णय के साथ हैं। शराबबंदी में सहयोग करेंगी। पवन, महावीर आदि ने भी शराब को बुराई बताया।