मिला आश्वासन
रिणवां ने व्यापारियों को हुए नुकसान के लिए सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने व समस्या का स्थायी समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने मंत्री रिणवां जिन्दाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर खुदरा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष रामावतार बूबना, थोक व्यापार संघ के अध्यक्ष लालचन्द गुर्जरगौड़, ट्रेड व्यापार संघ के अध्यक्ष दीनदयाल पारीक, विष्णु चौधरी, मातेश्वरी प्रसाद अजीतसरिया, रामलाल गौरीसरिया, ओमप्रकाश चौधरी, प्रकाश पारीक, दीपक मुरारका, पुनीत पुजारी आदि कई लोग उपस्थित थे।