रैली में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी हाथों में सड़क सुरक्षा की पट्टियां, बैनर लेते हुए इंद्रमणि पार्क पहुंची। जहां पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान एसोसिएशन जयपुर की ओर से रैली में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में राजेश प्रजापत, रफीक गौरी, विक्रम जावटिया, मामराज प्रजापत, पंकज कुमार, फीजा व सुनीता को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर नरेंद्र सिंह अवाना, भंवरलाल, ओमप्रकाश स्वामी, नंदलाल बौद्ध, धर्मपाल सिंह, रमेश पूनिया, समीर खान, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह , मनोज, किरण शर्मा सीमा सोनी व अमित शर्मा आदि मौजूद थे।