10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूरू के सरदारशहर में पकड़ा नकली घी बनाने का कारखाना, ऐसा जुगाड़ देख तो पुलिस भी चौंक गई

पुलिस ने रविवार शाम कस्बे के वार्ड 31 में स्थित एक मकान में दबिश देकर यहां नकली घी बनाने का कारखाना पकड़ा
less than 1 minute read
Google source verification

सरदारशहर पुलिस ने रविवार शाम कस्बे के वार्ड 31 में स्थित एक मकान में दबिश देकर यहां नकली घी बनाने का कारखाना पकड़ा।पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली घी व तेल से भरे टिन जब्त किए हैं।

थानाधिकारी ओमप्रकाश गोदारा के मुताबिक मुखबीर की सूचना पर सदानंद प्रजापत के घर को चारों तरफ से घेर लिया गया। बाद में दबिश देकर तलाशी ली तो घर में बने दो कमरों में घी व तेल से भरे टिन मिले।

कमरों में काफी संख्या में खाली टिन व नकली घी बनाने के काम में लिए जाने वाले बर्तन भी मिले। दबिश दौरान सदानंद प्रजापत घर में ही था। जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर वहां पर रखे नकली घी व तेल से भरे टिन जब्त कर लिए।

पहले पकड़ा था भाई को भी

पुलिस ने बताया,कई वर्ष पहले सदानंद के भाई महेश को भी नकली घी बनाने के आरोप में पकड़ा था। जिसमें बड़ी मात्रा में नकली घी के साथ घी बनाने का सामान जब्त किया गया था।

चूरू में खपाते थे

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि नकली घी की आपूर्ति आधे से अधिक जिले में की जाती थी।इसकी जांच की जा रही है।घी की कीमत भी अलग-अलग थी। पुलिस अभी टिन व अन्य सामान की जांच कर रही है।