Churu News: जिले के ग्रामीण क्षेत्र से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। ससुराल वालों ने महिला के साथ सरेआम अमानवीय व्यवहार लेकिन उसकी किसी ने मदद नहीं की। यही नहीं सुसर ने पीड़िता के साथ मारपीट कर उसे अर्धनग्न अवस्था में उसके तीन साल के बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। महिला बच्चे के साथ रोती बिलखती रही, लेकिन उसकी किसी ने मदद करने की बजाए लोग उसका वीडियो बनाते रहे। मामला 15 सितंबर का सदर थाना इलाके का है, लेकिन अब सामने आया है। बाद में इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को मिली।