6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वार्षिकोत्सव में कॉलेज प्रशासन पर मनमानी का आरोप, छात्राओं ने दी बहिष्कार की चेतावनी

रतनगढ़ के राजकीय केशरी देवी लोहिया कन्या महाविद्यालय रतनगढ़ में होने वाले वार्षिकोत्सव समारोह में कॉलेज प्रशासन की मनमानी का छात्रसंघ व छात्राओं ने विरोध किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Rakesh Kumar Goutam

•

Updated: 1 Feb 2017, 11:14 AM IST

रतनगढ़ के राजकीय केशरी देवी लोहिया कन्या महाविद्यालय रतनगढ़ में होने वाले वार्षिकोत्सव समारोह में कॉलेज प्रशासन की मनमानी का छात्रसंघ व छात्राओं ने विरोध किया है। इस संबंध में मंगलवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन भी सौंपा है।

छात्रसंघ अध्यक्ष भवानी कंवर व उपाध्यक्ष निकिता शर्मा के नेतृृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में लिखा, वे वार्षिकोत्सव में एसडीएम, पालिकाध्यक्ष व राजकीय जालान कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष को अतिथि के रूप में बुलाना चाहते हैं। लेकिन कॉलेज प्रशासन इसको स्वीकार नहीं कर रहा है। वे जेल की धमकी देकर चुप कराने का प्रयास कर रहे हैं। यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो दो फरवरी को होने वाले वार्षिकोत्सव का बहिष्कार किया जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में सावित्री जसैल, निशा पंवार, दीपिका पंवार, मनीषा सैनी, ज्योति पंवार, सुप्रिया लढानिया, रेणु सांखला शामिल थीं। इससे पहले छात्राओं ने रतनगढ़ में एसडीएम को ज्ञापन दे चुकी हैं।