30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CHURU NEWS– फिर किया वादा और दे दिया आश्वासन– अगले वर्ष नहीं रहेगी शहर में पानी निकासी की समस्या

चूरू. राजस्थान राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित सुभाष चैक एवं टाऊन हॉल क्षेत्र का अवलोकन कर स्थिति का जायजा लिया और लोगों से बातचीत कर समस्या के संबंध में फीडबैक लिया। इस मौके पर महिला आयोग अध्यक्ष ने सुभाष चौक एवं बागला स्कूल के पास लोगों की पीड़ा सुनी और अधिकारियों से बातचीत कर एकत्र पानी को जल्दी से जल्दी निकालने के निर्देश दिए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Vijay

•

Updated: 24 Jul 2022, 1:43 PM IST

CHURU NEWS-- फिर किया वादा और दे दिया आश्वासन-- अगले वर्ष नहीं रहेगी शहर में पानी निकासी की समस्या

CHURU NEWS-- फिर किया वादा और दे दिया आश्वासन-- अगले वर्ष नहीं रहेगी शहर में पानी निकासी की समस्या

राजस्थान राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज ने सुभाष चौक एवं टाऊन हॉल क्षेत्र में लिया स्थिति का जायजा
कई सालों से हर साल मानसून में चूरू शहर की गलियां और सड़कें हो जाती है लबालब
शहर में ऐसे गहरे अनदेखे कई गड्ढ़ों में भरा पानी, जिसमें आदमी समा जाए.....
चूरू. राजस्थान राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित सुभाष चैक एवं टाऊन हॉल क्षेत्र का अवलोकन कर स्थिति का जायजा लिया और लोगों से बातचीत कर समस्या के संबंध में फीडबैक लिया। इस मौके पर महिला आयोग अध्यक्ष ने सुभाष चौक एवं बागला स्कूल के पास लोगों की पीड़ा सुनी और अधिकारियों से बातचीत कर एकत्र पानी को जल्दी से जल्दी निकालने के निर्देश दिए। सुभाष चौक क्षेत्र में लोगों ने बताया कि पानी भरने से रास्ता बंद है और बागला स्कूल मैदान में परीक्षार्थियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुक्तिधाम जाने वाले रास्ते पर भी पानी होने से लोगों को दिक्कत आती है। इस पर रियाज ने उच्चाधिकारियों से बातचीत कर तत्काल कमिश्नर की नियुक्ति के लिए कहा, जिस पर शीघ्र ही चूरू नगर परिषद में कमिश्नर लगाए जाने का भरोसा दिलाया गया। रेहाना रियाज ने इस दौरान लोगों से बात करते हुए कहा कि पिछले कई दशकों से चूरू इस समस्या को झेल रहा है और लोगों की पीड़ा जायज है लेकिन अब राज्य सरकार द्वारा 12 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट स्वीकृत किया गया है। बेहतर गुणवत्ता के लिए यह कार्य अच्छी एजेंसी से कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से कहा कि यह प्रोजेक्ट जल्दी पूरा कराया जाएगा और उन्हें अगले वर्ष इस पानी निकासी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। रियाज ने जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग से भी दूरभाष पर समस्या के संबंध में चर्चा की और एसडीएम सत्यनारायण सुथार को तकनीकी ढंग से देखकर समस्या के समाधान के लिए कहा। रियाज ने कहा कि बरसात के दौरान गिनाणी के ओवरफ्लो होने से विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं तथा जनजीवन बाधित हो जाता है। आबादी क्षेत्र में पानी भरने से लोगों की जान पर बन आती है और सड़क एवं रास्ते बाधित हो जाते हैं। इसलिए इस भयावह समस्या का समाधान बहुत जरूरी है और शासन-प्रशासन द्वारा इसके लिए समुचित प्रयास किए जा रहे हैं। टाऊन हॉल क्षेत्र में लोगों ने बताया कि पानी की निकासी समुचित ढंग से नहीं हो पा रहा है तथा निकाला गया पानी भी वापस आ रहा है, जिसके कारण वहां पड़ा पानी कम नहीं हो रहा है और लोगों घरों से ही नहीं निकल पा रहे हैं। इस पर महिला आयोग अध्यक्ष ने एसडीएम से कहा कि वे निरंतर मॉनीटङ्क्षरग कर यह सुनिश्चित करें कि लोगों की समस्या का जल्दी से जल्दी समाधान निकले। महिला आयोग अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद नरेंद्र सैनी, रामनिवास सहारण, जमील चौहान, सीताराम खटीक, महावीर नेहरा, सुबोध मासूम, रतनलाल जांगिड़, हसन रियाज चिश्ती, गणेश लाटा, विकास मील, हेमंत सिहाग, आसिफ खान, ज्योति ङ्क्षसह, सुनीता बाकोलिया, महेंद्र सिहाग, मुबारक भाटी, सिराज जोइया, आबिद अली, इमरान खोखर, राजकुमार सारस्वत, महेश मिश्रा, सुशील शर्मा, दिनेश कौशिक, शेर खान मलकांण, राजेंद्र राजपुरोहित, शराकत अली रतननगर व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।