10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मजदूरी के बदले मिली शराब बनी जहर, दो सगे भाइयों की मौत, तीसरे भाई की जान भी खतरे में

चूरू जिले के सादुलपुर के मानपुरा गांव निवासी राजू नायक ने दो दिन पहले रविवार को सुमेर सिंह के खेत पर काम किया था। शराब जहरीली होने की आशंका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 12 Jun 2018, 6:15 PM IST

churu wine

sharab churu

चूरू. राजस्थान के चूरू में गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें शराब के सेवन से दो सगे भाइयों की मौत हो गई और दो जने जिंदगी और मौत के बीच जूझने को मजबूर हैं। खास बात यह है कि इन लोगों यह शराब खेत में काम करने के बदले मिली थी। घायलों को चूरू के भरतीया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें मृतकों का तीसरा भाई और एक अन्य युवक शामिल है। ग्रामीणों ने शराब के जहरीली होने की आशंका जताई है।

जानकारी के अनुसार चूरू जिले के सादुलपुर के मानपुरा गांव निवासी राजू नायक ने दो दिन पहले रविवार को सुमेर सिंह के खेत पर काम किया था। काम के बदले सुमेर सिंह ने राजू को देसी शराब के पांच पव्वे दिए थे। रविवार शाम को राजू ने वह शराब पी। अगले दिन सोमवार को सुबह वह मृत पाया गया। इस पर परिजनों और ग्रामीणों ने इसे सामान्य मौत मानते हुए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

सोमवार शाम को उसी शराब का राजू के भाई प्रताप ने सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे सादुलपुर के सरकारी चिकित्सालय लाया गया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे चूरू रैफर किया गया, लेकिन उसकी चूरू के भरतिया अस्पताल में उसकी भी मौत हो गई।

शराब ऐसे बन जाती है जहरीली
कच्ची शराब को अधिक नशीली बनाने के चक्कर में जहरीली हो जाती है. सामान्यत: इसे बनाने में गुड़, शीरा से लहन तैयार किया जाता है। लहन को मिट्टी में गाड़ दिया जाता है। इसमें यूरिया और बेसरमबेल की पत्ती डाला जाता है। अधिक नशीली बनाने के लिए इसमें ऑक्सिटोसिन मिला दिया जाता है, जो मौत का कारण बनती है।

कुछ जगहों पर कच्ची शराब बनाने के लिए पांच किलो गुड़ में 100 ग्राम ईस्ट और यूरिया मिलाकर इसे मिट्टी में गाड़ दिया जाता है. यह लहन उठने पर इसे भट्टी पर चढ़ा दिया जाता है। गर्म होने के बाद जब भाप उठती है, तो उससे शराब उतारी जाती है। इसके अलावा सड़े संतरे, उसके छिलके और सड़े गले अंगूर से भी लहन तैयार किया जाता है।