29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 दिग्गज गेंदबाज जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ 1 रन देकर 7 विकेट हासिल किए

टेस्ट क्रिकेट में कुछ गेंदबाज ऐसे रहे जिनके सामने दूसरी टीम ताश के पत्तों की तरह गिर पड़ी। इन गेंदबाजों का स्पेल बहुत ही जबरदस्त था। जानिए ऐसे ही दो गेंदबाजों के नाम जिन्होंने सामने वाली टीम की हालत खराब कर दी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 20 Apr 2022, 1:01 PM IST

2 test crickets fast bowler to claim best bowling figures in spell

टेस्ट के 2 बेस्ट गेंदबाज

क्रिकेट की असली पहचान टेस्ट को माना जाता है। पांच दिन के इस खेल में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का असली धैर्य देखा जाता है। टेस्ट क्रिकेट का इतिहास बहुत लंबा है और यहां कई कारनामे भी हुए। बल्लेबाजों ने अपनी गजब की छाप छोड़ी तो गेंदबाजों ने भी अपना प्रभुत्व जमाया। टेस्ट क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज का स्पेल बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। कुछ गेंदबाज ऐसा स्पेल फेंकते हैं कि सामने वाली टीम ढेर हो जाती है।

टेस्ट क्रिकेट में 2 दिग्गजों ने किया गजब का कारनामा

टेस्ट क्रिकेट में कुछ ऐसे गेंदबाज भी रहे हैं जिन्होंने सिर्फ 1 रन लेकर सात विकेट अपने नाम कर लिए। अब आप सोचेंगे कि ये काम तो काफी मुश्किल है। सच कहें तो ये काम काफी मुश्किल है और ऐसा सिर्फ दो ही गेंदबाज कर पाए है। आइए जानते हैं उन दो गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने ये कारनामा किया और आजतक इनके बाद ये मुकाम कोई हासिल नहीं कर पाया।

1) पाकिस्तान के सरफराज नवाज

सरफराज नवाज ने 15 मार्च 1979 को अपने क्रिकेट करियर में बहुत बड़ा इतिहास रचा था। उनके एक स्पेल से पूरी ऑस्ट्रेलियन टीम ढह गई थी। दरअसल दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 382 रन बनाने थे और उनका स्कोल 305/3 हो चुका था।

ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया आसानी से जीत जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस स्कोर के बाद लगातार सरफराज ने सात विकेट अपने स्पेल में चटका दिए और आस्ट्रेलिया सिर्फ 310 रन ही बना पाया। ऑस्ट्रेलिया ने पांच रन पर अपने सात विकेट गिरा दिए थे। सरफराज का ये स्पेल तगड़ा था। उन्होंने अपने इस स्पेल में 33 गेंदें फेंकी और एक रन दिया, 7 विकेट ले लिए।

2) कर्टली एंब्रोस

1993 में वेस्टइंडीज के एंब्रोस ने ये कारनामा क्रिकेट इतिहास में फिर दोहराया। एंब्रोस ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में बवाल मचा दिया था। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक समय पर 85/2 था। इसके बाद एंब्रोस का स्पेल उनके ऊपर भारी पड़ गया। ऑस्ट्रेलिया 119 पर ही आउट हो गई। एंब्रोस ने इस स्पेल में 32 गेंदें फेंकी, 1 रन दिया और 7 विकेट ले लिए। टेस्ट इतिहास का ये सबसे बेस्ट स्पेल माना जाता है।