30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 भारतीय खिलाड़ी जो भारत के लिए सिर्फ 1 ही T-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल पाए

कुछ भारतीय खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिनका T-20 डेब्यू मैच आखिरी रहा और वो फिर कभी नहीं खेल पाए। इस लिस्ट में दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल है। आइए जानते हैं उन तीन महान प्लेयर्स के बारे में।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 24 Apr 2022, 11:09 PM IST

3 indian players who played only one t20 match

खास बल्लेबाजों की लिस्ट

T-20 अब पूरी दुनिया में फेमस हो चुका है। पूरी दुनिया इस फॉर्मेट को पसंद करती है। भारत में भी अब ये फॉर्मेट पूरी तरह प्रसिद्ध हो चुका है। भारतीय टीम ने अपना पहला T-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दिसम्बर 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वांडरर्स के मैदान पर खेला था। भारतीय टीम ने अपने पहले T-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया था।

सिर्फ 1 T-20 मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी

कुछ ऐसे भारतीय खिलाड़ी भी रहे हैं जिनका T-20 डेब्यू मैच आखिरी रहा और वो फिर कभी ये फॉर्मेट अपने देश के लिए नहीं खेल पाए। इस लिस्ट में कुछ चौंकाने वाले नाम भी शामिल है। आइए जानते हैं उन तीन बेस्ट खिलाड़ियों के बारे में।


1) राहुल द्रविड़

दिग्गज राहुल द्रविड़ ने भारत के लिए 31 अगस्त 2011 को T-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। इंग्लैंड के खिलाफ ये मुकाबला हुआ था और भारत की 6 विकेट से हार हुई थी। राहुल ने इस मुकाबले में 21 गेंदों में 31 रन बनाए थे। इसके बाद कभी राहुल द्रविड़ T-20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल पाए।


2) सचिन तेंदुलकर

सोचिए इस लिस्ट में क्रिकेट के भगवा सचिन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के पहले T-20 अंतरराष्ट्रीय मैच सचिन तेंदुलकर ने हिस्सा लिया था। सचिन ने इस मुकाबले में 12 गेंदों में 10 रन बनाए थे। सबसे खास बात है कि इस मुकाबले में सचिन ने गेंदबाजी भी की थी। सचिन ने 2.3 ओवर में 12 रन दिए थे। सचिन इसके बाद भारत के लिए कभी भी T-20 मुकाबला नहीं खेल पाए थे।


3) दिनेश मोंगिया

मोंगिया ने भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की तरफ से पहला T-20 मुकाबला खेला था। इस मुकाबले में मोंगिया ने काफी धीमी बल्लेबाजी की थी। मोंगिया ने 45 गेंदों में 38 रन बनाए थे। मोंगिया ने इसके बाद भारत के लिए कभी भी T-20 मुकाबला नहीं खेला। मोंगिया इसके बाद IPL में भी नहीं खेल पाए थे।