प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेज गेंदबाज ने तब कहा था कि अगर मौका आया तो वह भारत की कप्तानी संभालने को तैयार हैं। बुमराह ने तब कहा, 'अगर मौका दिया जाए तो यह सम्मान की बात होगी। मुझे नहीं लगता कि कोई खिलाड़ी ना कहेगा। इससे बड़ी कोई फीलिंग है।' तेज गेंदबाज ने आगे कहा था, '"मुझे चीजों का पीछा करना पसंद नहीं है, देखिए मैं एक ऐसा व्यक्ति हूं जो मानता है कि भगवान की एक योजना है और सब कुछ उसी के अनुसार होता है, इसलिए मुझे उस योजना में बाधा डालना पसंद नहीं है। जो जैसा है वैसा ही ठीक है। मैं कभी भी कुछ भी बदलने की कोशिश नहीं करता।'