30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rahul Dravid के 4 क्रिकेट रिकॉर्ड जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन

भारतीय क्रिकेट के मिस्टर भरोसेमंद कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ ने कई बडे़ रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। शायद इनका टूटना आगे काफी मुश्किल होगा। जानिए राहुल द्रविड़ द्वारा बनाए गए इन खास रिकॉर्ड्स के बारे में।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 25 Apr 2022, 3:31 PM IST

4 rahul dravid world record still exists

राहुल द्रविड़ के नाम खास रिकॉर्ड

राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट टीम का 'द वॉल' कहा जाता है। राहुल द्रविड़ का क्रिकेट करियर बहुत ही शानदार रहा। जो रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ ने अपने करियर में कायम किए शायद वो कोई और नहीं कर सकता है। राहुल द्रविड़ का 16 साल का क्रिकेट करियर जबरदस्त रहा और कई बड़े रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम किए।

राहुल द्रविड़ की क्लास का इससे पता चलता है कि उन्होंने तीनों बड़े फॉर्मेट में 25 हजार से ज्यादा रन बनाए। हालांकि राहुल द्रविड़ अपने करियर में सिर्फ 1 ही T-20 मुकाबला खेल पाए। राहुल द्रविड़ ने 164 टेस्ट, 344 वनडे मैच अपने करियर में खेले। भारतीय टीम के कप्तान भी राहुल द्रविड़ रहे। राहुल द्रविड़ के नाम कुछ ऐसे खास रिकॉर्ड है जिनका टूटना काफी मुश्किल है।


1) सभी टीम्स के खिलाफ सेंचुरी

ये रिकॉर्ड शायद कोई नहीं बना पाएगा। राहुल दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली दुनिया की सभी टीमों के खिलाफ सेंचुरी लगाई है। राहुल द्रविड़ के नाम टेस्ट में 36 शतक और 63 अर्धशतक हैं।


2) राहुल द्रविड़ ने खेली सबसे ज्यादा बॉल

आपको बता दें राहुल द्रविड़ के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बॉल खेलने का रिकॉर्ड है राहुल ने 16 साल के करियर में कुल 31 हजार 258 बॉल का सामना किया है। राहुल कुल 736 घंटे तक क्रीज पर गेंदबाजों का सामना कर चुके हैं। अब सोचिए ये रिकॉर्ड तोड़ पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए काफी मुश्किल होगा।

3) टेस्ट क्रिकेट में 200 कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी राहुल द्रविड़

ये खास रिकॉर्ड भी राहुल द्रविड़ ने अपने नाम किया है। स्लिप में काफी अच्छी फील्डिंग राहुल द्रविड़ करते थे। राहुल टेस्ट क्रिकेट में 200 कैच पकड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने 164 टेस्ट मैचों में कुल 210 कैच पकड़े।


4) 300 से ज्यादा रनों की साझेदारियां

राहुल द्रविड़ के नाम वनडे क्रिकेट में भी एक खास रिकॉर्ड है। ये खास रिकॉर्ड द्रविड़ ने साल 1999 में बनाया था। राहुल वनडे क्रिकेट में 300 से ज्यादा रनों की साझेदारियां करने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं। ये रिकॉर्ड अभी भी कायम है। राहुल ने 1999 वर्ल्ड कप में सौरव गांगुली के साथ दूसरे विकेट के लिए 318 रनों की साझेदारी की थी। इसके बाद द्रविड़ ने 8 नवंबर, 1999 को हैदराबाद में सचिन तेंदुलकर के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ 331 रनों की साझेदारी की थी।