7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘Hardik Pandya का उदय और उत्थान हो चुका है,युवाओं में सबसे शानदार कप्तान’- दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन हो गया है और हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया गया है। पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर ने अब हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ा बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 16 Jun 2022, 6:48 PM IST

Aakash Chopra on Hardik Pandya India vs Ireland T20

हार्दिक बने कप्तान

IPL 2022 के बाद से हार्दिक पांड्या चर्चा का विषय बने हैं। IPL 2022 में अपनी कप्तानी में पांड्या ने गुजरात को ट्राफी दिलाई। बल्लेबाजी और गेंदबाजी में भी जौहर दिखाया। अब हार्दिक पांड्या को आयरलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों सीरीज के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि युवाओं में सबसे बेहतरीन कप्तान हार्दिक पांड्या हैं।


हार्दिक पांड्या को मिली बड़ी जिम्मेदारी

गुजरात टाइटंस के लिए IPL 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हार्दिक पांड्या थे। अहम मौकों पर उन्होंने शानदार पारियां खेली। गेंदबाजी में भी उन्होंने दम दिखाया। एक ऑलराउंडर के रूप में वो सफल साबित हुए। सबसे अच्छी बात ये थी कि पहली बार उन्होंने कप्तानी की और सभी उनकी कप्तानी देखकर कायल हो गए थे। आयरलैंड के लिए भारतीय टीम में कई नए चेहरे भी शामिल किए गए है। राहुल त्रिपाठी को इस बार मौका मिला है। संजू सैमसन को भी टीम में जगह दी गई है। सूर्यकुमार यादव ने भी वापसी की। हार्दिक को कप्तानी मिलने के बाद उनके फैंस भी खुश नजर आए। कई दिग्गजों ने सेलेक्टर्स के इस कदम की सराहना की। वैसे भी इस टीम को देखा जाए तो सबसे सीनियर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ही है।

ये भी पढ़ें- वनडे रैंकिंग में सबसे ज्यादा दिन तक नंबर-1 की पोजिशन पर रहने वाले 3 दिग्गज बल्लेबाज



आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बड़ा बयान देते हुए कहा, हार्दिक पांड्या का उदय और उत्थान हो चुका है। भले ही उन्होंने केवल एक सीजन की कप्तानी की हो लेकिन मुझे लगता है कि वह युवा दावेदारों में सबसे बेहतर कप्तान हैं। उन्हें टीम इंडिया के लिए पहले असाइनमेंट के लिए शुभकामनाएं।

आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

हार्दिक पांड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक।