26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aakash Chopra बोले, भारत-पाक खिलाड़ियों में है गहरी दोस्ती, Shoaib Akhtar के साथ है अच्छा तालमेल

Aakash Chopra का कहना है कि जब बात क्रिकेट, दोनों देशों के खिलाड़ियों और टीम की होती है तो इस स्तर पर कोई परेशानी नहीं है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 1 Jul 2020, 9:19 PM IST

when inzamam ul haq gifted t-shirt to team india

when inzamam ul haq gifted t-shirt to team india

नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध अच्छे नहीं होने के कारण इन दोनों के बीच लंबे समय से द्विपक्षीय सीरीज (India vs Pakistan Bilateral Series) बंद है। लेकिन टीम इंडिया (Team India) के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) का मानना है कि जब बात क्रिकेट, दोनों देशों के खिलाड़ियों और टीम की होती है तो इस स्तर पर कोई परेशानी नहीं है। इसके अलावा जब इन दोनों देशों के बीच क्रिकेट होता है तो एशेज से भी ज्यादा रोमांच देखने को मिलता है।

दोनों टीमों के बीच है गहरी दोस्ती

आकाश चोपड़ा की मानें तो बेशक खेल के मैदान पर दोनों देश के खिलाड़ी लड़ते-झगड़ते हैं। आपस में स्लेजिंग करते हैं, लेकिन मैदान के बाहर दोनों देशों के खिलाड़ियों में काफी गहरी दोस्ती है। लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर एक साक्षात्कार में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के साथ अपनी गहरी दोस्ती पर बात की थी। अब अब टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा समय में कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने पाकिस्तान के दिग्गज तूफानी गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) के साथ अपनी दोस्ती पर खुलकर बात की। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि 2004 के पाकिस्तान दौरे पर पूरी टीम इंडिया (Team India) इंजमाम उल हक (Inzamam ul Haq) के घर दावत पर गई थी और उन्होंने पूरी टीम को टी-शर्ट गिफ्ट किया था।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे मूल्यवान क्रिकेटर की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं Ravindra Jadeja, जानें कौन है पहले पर

इन पाक खिलाड़ियों के साथ खेल चुके हैं आईपीएल

आकाश चोपड़ा 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की ओर से खेले थे। तब भारत पाक में संबंध बेहतर होने के कारण पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने भी आईपीएल में शिरकत की थी। केकेआर (KKR) की टीम में उस साल शोएब अख्तर, उमर गुल (Umar Gul), सलमान बट्ट (Salman Butt) और मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez) भी थे। तभी आकाश चोपड़ा की इन सबसे अच्छी दोस्ती हो गई थी, खासकर शोएब अख्तर से।

आकाश ने कहा, वह और शोएब अख्तर हैं अच्छे दोस्त

पाकिस्तान ब्रोडकास्टर सवेरा पाशा के यू-ट्यूब चैनल 'क्रिक कास्ट' से बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि भारत-पाक क्रिकेटरों के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। उन्होंने कहा कि हम उस समय (2008 आईपीएल) सच में अच्छे दोस्त थे। शोएब अख्तर के साथ अपनी ट्यूनिंग पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह अब भी अच्छे दोस्त हैं। वह अब भी उनसे घंटों बात करते है। वह जब काफी देर तक फोन पर किसी से बात करते रहते हैं तो उनकी पत्नी समझ जाती हैं कि शोएब अख्तर से बात चल रही होगी। आकाश चोपड़ा ने बताया कि शोएब अख्तर के साथ उनका काफी अच्छा तालमेल है। इसकी एक वजह यह भी है कि दोनों ने एक साथ स्टार स्पोर्ट्स के लिए काफी काम किया है। काम के दौरान हम साथ में लंच करते हैं और साथ में ही यात्राएं भी करते हैं।

सात साल पहले Gambhir और Kohli में हुई लड़ाई की वजह आई सामने, KKR खिलाड़ी ने किया खुलासा

2004 के पाक दौरे को किया याद

इस बातचीत में आकाश चोपड़ा ने 2004 के पाकिस्तान दौरे को भी याद किया। आकाश ने एक बार फिर कहा कि उन्हें नहीं लगता कि दोनों टीमों के बीच कोई दिक्कत है। उन्होंने कहा कि 2004 में जब हम वहां गए तो उस समय इंजी भाई (इंजमाम उल हक) के घर दावत पर गए थे। उस समय उनकी एक गारमेंट की फैक्ट्री होती थी। इस फैक्ट्री में टी-शर्ट बनती थी। वह हमारे पास आए और हमें टी-शर्ट का एक बंडल थमा दिया। पूरी टीम ने उस समय वह टी-शर्ट पहनी थी। उन्होंने कहा कि जब आप खिलाड़ी और टीम की बात करते हैं तो तो यहां कोई दिक्कत या परेशानी नहीं दिखती है। हम सब खिलाड़ी हैं और एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं। यह हमारा काम है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग