मेलबर्न : आस्ट्रेलिया के प्रतिभाशाली लेग स्पिनर एडम जम्पा ने अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान की जमकर तारीफ की। उन्होंने राशिद को ऐसा गेंदबाज बताया, जो सालों में एक बार पैदा होता है। उन्होंने तो यहां तक कहा कि वह राशिद जैसी गेंदबाजी कभी नहीं कर पाएंगे। राशिद खान ने एकदिवसीय मैचों में 59 मैच खेलकर 125 विकेट लिए हैं।