टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही और नूर अली जारदान (5) के रूप में मेहमान टीम ने 25 के कुल योग पर अपना पहला विकेट खोया। हालांकि, शहजाद ने रहमत शाह के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 150 रन की दमदार साझेदारी कर टीम को पटरी पर ला दिया।