7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

World Cup में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा उलटफेर कर सकती है अफगानिस्तान, इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

प्रैक्टिस मैच में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराया था वहीं ऑस्ट्रेलिया ने दोनों प्रैक्टिस मैच जीते थे स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर रहेंगी नजरें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 1 Jun 2019, 10:16 AM IST

Afg vs Aus

ब्रिस्टल। ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज सुपर शनिवार के चलते दो मुकाबले हैं। पहला मैच श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच कार्डिफ में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्टल में होगा। दोनों मैचों के शुरू होने का समय भी अलग है। न्यूजीलैंड-श्रीलंका मुकाबला 3 बजे, जबकि अफगानिस्तान-ऑस्ट्रेलिया मैच शाम 6 बजे शुरू होगा। दोनों मुकाबलों का प्रसारण स्टार स्पोर्टस और हॉटस्टार पर किया जाएगा। इसके अलावा ट्विटर पर भी मैच को लाइव देखा जा सकता है।

अफगानिस्तान ने प्रैक्टिस मैच में रौंदा था पाकिस्तान को

ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम बड़ा उलटफेर करने के इरादे से उतरेगी। वहीं स्टार खिलाड़ियों से सजी ऑस्ट्रेलिया भी अफगानिस्तान को हल्के में लेने की कतई भूल नहीं करेगी। प्रैक्टिस मैच में पाकिस्तान को हराने के बाद अफगानिस्तान की टीम आत्मविश्वास से लबरेज है। युवा खिलाड़ियों से सजी अफगानिस्तान की टीम ने प्रैक्टिस मैच में गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम के पास राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे दो ऐसे गेंदबाज हैं जो किसी भी टीम के बैटिंग ऑर्डर को ध्वस्त कर सकते हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के सामने इन दोनों गेंदबाजों का टेस्ट होगा।

वॉर्नर-स्मिथ की जोड़ी पर रहेंगी निगाहें

वहीं ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो दोनों प्रैक्टिस मैचों में जीत दर्ज कर उसने ये साबित कर दिया था कि उसकी तैयारी एकदम चैंपियन टीम वाली है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की वापसी सबसे खास है। इन दोनों खिलाड़ियों पर सभी की नजरें होंगी। प्रैक्टिस मैच में डेविड वॉर्नर नहीं खेले थे, लेकिन स्मिथ ना सिर्फ खेले थे बल्कि उन्होंने शतक भी जड़ा था। डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ बैन हटने के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए नजर आएंगे। डेविड वॉर्नर ने तो आईपीएल में अपने प्रदर्शन से ये दिखा दिया था कि वर्ल्ड कप में वो घातक खिलाड़ियों में से एक होने वाले हैं।

कैसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज

अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को ब्रिस्टल में तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है और बारिश मैच में खलल डाल सकती है। वहीं काउंटी ग्राउंड की पिच की बात करें तो ये बल्लेबाजो के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। शुरुआत में तेज गेंदबाज अपना असर मैच पर छोड़ सकते हैं, लेकिन बाद में बल्लेबाज इस मैदान पर बड़े स्कोर बनाते दिखेगे।

डेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आंकड़ों के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा बहुत ज्यादा ही भारी है। दोनों टीमों के बीच अभी तक 2 वनडे मैच खेले गए हैं। दोनों ही मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है। 2015 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच मैच खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी। दोनों टीमों के बीच इंग्लैंड के मैदान पर ये पहला मुकाबला खेला जाएगा।

संभावित प्लेइंग इलेवन

अफगानिस्तान: मोहम्मद शहजाद, हजरतउल्लाह जजाई, रहमत शाह, असगर अफगान, नजीबुल्लाह जरदान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नेब, राशिद खान, हामिद हसन, मुजीब उर रहमान

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, एरॉन फिंच, उस्मान ख्वाज, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टॉयनिस, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स केरी, नाथन कुल्टर नाइल, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जैंपा