30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AFG vs IRE: बारिश के कारण नहीं हुआ आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला, मेलबर्न में लगातार दूसरा मुक़ाबला हुआ रद्द

इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान एक मैच हारा है और दो रद्द हुआ है। वहीं, आयरलैंड एक मैच जीता है, एक हारा और एक रद्द हुआ है। इसी के साथ आयरलैंड अंक तालिका में तीन अंकों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं अफगानिस्तान का यह लगातार दूसरा मुक़ाबला रद्द हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 28 Oct 2022, 11:40 AM IST

match_abondoned.png

Afghanistan Vs Irelan: टी20 वर्ल्ड कप 25वां मुकाबला आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला जाना था। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेले जाने वाला यह मैच एक बार फिर बारिश के चलते रद्द हो गया है। मेलबर्न में लगातार बारिश के कारण टॉस भी नहीं हुआ और आखिर कार इस मैच को रद्द करना पड़ा। दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए।

इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान एक मैच हारा है और दो रद्द हुआ है। वहीं, आयरलैंड एक मैच जीता है, एक हारा और एक रद्द हुआ है। इसी के साथ आयरलैंड अंक तालिका में तीन अंकों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं अफगानिस्तान का यह लगातार दूसरा मुक़ाबला रद्द हुआ है। इसके चलते वह 2 अंकों के साथ तालिका के अंत में बनी हुई है। इससे पहले न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला मुक़ाबला भी बिना कोई गेंद फेंके रद्द हो गया था।

आयरलैंड ने अपने पिछले मैच में इंग्लैंड को हराकर सबको चौंका दिया था। आयरलैंड की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। MCG में खेले गए बारिश से वधित इस मैच में आयरलैंड ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया था। बारिश के चलते मैच पूरा नहीं हो पाया और डकवर्थ लुईस नियम के तहत आयरलैंड यह मैच जीत गया।

इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 158 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में इंग्लैंड की टीम बारिश होने तक 14.3 ओवर में 5 विकेट खोकर मात्र 105 रन ही बना पाई। इंग्लैंड के बल्लेबाज इस मैच में फ्लॉप साबित हुए थे।

इससे पहले आयरलैंड की टीम वेस्टइंडीज मात दे चुकी है और इंग्लैंड को हराकर साबित कर दिया है कि वह कोई कमजोर टीम नहीं है। वहीं अफगानिस्तान टीम को पहले मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है।