30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत और साउथ अफ्रीका सीरीज में कोरोना का साया, दिग्गज बल्लेबाज पॉजिटिव होने के बाद हुआ बाहर

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में साउथ अफ्रीका का दिग्गज बल्लेबाज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। साउथ अफ्रीका टीम को तगड़ा झटका लगा है। जानिए साउथ अफ्रीका के कप्तान ने क्या बयान दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 9 Jun 2022, 8:34 PM IST

aiden markram test covid positive India vs south africa t20

साउथ अफ्रीका को झटका

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज शुरू हो गई है। पहला मुकाबला दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस सीरीज में कोरोना की एंट्री हो गई है। साउथ अफ्रीकी टीम को बड़ा झटका लग गया है। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्कराम कोविड-19 पॉजिटिव आने के कारण भारत के खिलाफ शुरूआती टी-20 इंटरनेशनल मैच से बाहर हो गए।


साउथ अफ्रीका को लगा बड़ा झटका

एडेन मार्कराम साउथ अफ्रीका के टॉप के खिलाड़ी है। IPL 2022 में मार्कराम ने हैदराबाद के लिए अच्छी बल्लेबाजी की थी। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस के समय खुलासा किया कि मार्कराम कोविड-19 पॉजिटिव आने के कारण पांच मैचों की सीरीज के शुरुआती मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। साउथ अफ्रीका को जरूर इस खबर से नुकसान होगा। दरअसल मार्करम साउथ अफ्रीका की टीम के साथ पिछले हफ्ते दो जून को यहां पहुंचने के बाद बाकी खिलाड़ियों के साथ पहले राउंड की जांच में नेगेटिव आए थे। कप्तानन बावुमा ने टॉस के दौरान कहा कि, एडेन चयन के लिए उपलब्ध नहीं था क्योंकि वह कोविड-19 पॉजिटिव आया है।


टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और आवेश खान।

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डी कॉक (कीपर), टेम्बा बवुमा (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे।

ये भी पढ़ेंं- IND vs SA 1st T20: टीम इंडिया करेगी पहले बैटिंग, दिग्गज की 3 साल बाद हुई वापसी