टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 235 रन बनाए । चेन्नई के लिए डेवोन कॉनवे, शिवम दुबे और अजिंक्य रहाणे ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है। अजिंक्य रहाणे ने 29 गेंद पर 71, शिवम दुबे ने 21 गेंदों में 50 रन और डेवोन कॉनवे 40 गेंदों में 56 रन की पारी खेली। कोलकाता के लिए कुलवंत खेजरोलिया ने दो विकेट झटके।