केकेआर से जुड़े एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, "हां, फिलहाल यह 90 प्रतिशत तय है कि अजिंक्य केकेआर के नए कप्तान होंगे। उन्हें केकेआर ने खास तौर पर कप्तानी के लिए एक बेहतर विकल्प के तौर पर खरीदा है।" वेंकटेश अय्यर के पास कप्तान का अनुभव नहीं है। साथ ही उन्हें टीम ने बड़ी बोली लगाकर खरीदा है। मानसिक तौर पर बड़ी रकम को अपने प्रदर्शन से जस्टिफाई करने का दवाब भी खिलाड़ी पर होता है। ऐसे क्या केकेआर उन पर अब कप्तानी का भी बोझ डालना चाहेगी। फ्रेंचाईजी चाहेगी कि वे आज़ादी के साथ खेलें। टीम के पास और कोई कप्तान नहीं है ऐसे में अजिंक्य रहाणे को ही इसकी ज़िम्मेदारी सौंपी जाएगी।