30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 वर्ल्ड कप में धोनी की भूमिका और रवि शास्त्री से टकराव पर क्या बोले आकाश चोपड़ा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने टी20 विश्व कप में एमएस धोनी की भूमिका से जुड़े एक सवाल पर बड़ा जवाब दिया। उन्होंने बताया कि धोनी के जुड़़ने से रवि शास्त्री के साथ उनके रिश्ते कैसे रहेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 12 Oct 2021, 7:07 PM IST

Akash Chopra reacts on conflict chances with coach Ravi Shastri with MS Dhoni in T20 World Cup

Akash Chopra reacts on conflict chances with coach Ravi Shastri with MS Dhoni in T20 World Cup

नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग 2021 की समाप्ति के बाद यूएई में रहेंगे। धोनी को बीसीसीआई द्वारा आगामी टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का मेंटर नियुक्त किया गया है। धोनी इस टूर्नामेंट अवधि के लिए भारत के शिविर के साथ रहेंगे। हालांकि इस दौरान धोनी की भूमिका और रवि शास्त्री के साथ उनकी पटरी ना खाने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।

दरअसल, बीसीसीआई द्वारा माही को टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का मेंटर नियुक्त किए जाने के बाद सभी के मन में बड़ा सवाल यह है कि टीम इंडिया के साथ टी20 वर्ल्ड कप में धोनी की भूमिका क्या होगी? 2007 टी20 विश्व कप विजेता कप्तान ने अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

यह भी पढ़ेंः खत्म हुई आरसीबी के कप्तान के रूप में पारी, विराट कोहली बोले- दुनिया में सबसे बड़ी है वफादारी

2019 विश्व कप के बाद भारतीय टीम के साथ धोनी का यह पहला कार्यकाल होगा और प्रशंसक यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि क्या वह टीम को एक और आईसीसी ट्रॉफी जीताने में मदद कर सकते हैं।

भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा से उनके यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए एक वीडियो में धोनी की भूमिका के बारे में एक प्रशंसक ने पूछा कि क्या धोनी और भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री के बीच संघर्ष की संभावना है।

इस वीडियो में आकाश चोपड़ा ने कहा, 'वह सही एकादश (प्लेइंग इलेवन) चुनने में भारत की मदद करेंगे। वह पिच की परिस्थितियों को अच्छे से पढ़ेंगे। जिन खिलाड़ियों में आत्मविश्वास की कमी है, वे प्रेरणा के लिए एमएसडी (धोनी) की ओर देखेंगे और आत्मविश्वास हासिल करेंगे। धोनी जानते हैं कि टीम को कैसे एकजुट रखना है और वह यह सुनिश्चित करेंगे कि भारत इसे सरल बनाए रखे।"

चोपड़ा ने आगे कहा, "मुझे पूरा यकीन है कि कोच रवि शास्त्री के साथ कोई विवाद नहीं होगा। धोनी और शास्त्री दोनों ही मजबूत किरदार हैं और अगर वे साथ काम करें तो कमाल कर सकते हैं। उनका एक ही लक्ष्य है।"