3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

25 साल बाद एलन डोनाल्ड ने अपनी इस हरकत के लिए द्रविड़ से माफी मांगी, ‘द वाल’ ने दिया ये जवाब

बांग्लादेश के बोलिंग कोच एलन डोनाल्ड ने 1997 में डरबन में खेले गए वनडे मैच के दौरान द्रविड़ को कहे गए अपशब्दों के लिए सार्वजनिक माफी मांगी है। डोनाल्ड ने उनसे सोर्री कहते हुए उन्हें डिनर के लिए इनवाइट किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 16 Dec 2022, 1:16 PM IST

dravid.png

भारतीय पूर्व कप्तान और हेड कोच राहुल द्रविड़ से दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड ने 25 साल के बाद अपनी एक हरकत के लिए मांफी मांगी है। एलन डोनाल्ड दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक हैं। डोनाल्ड स्पीड के साथ - साथ स्लेजिंग से भी विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को परेशान करते थे। ऐसा ही कुछ उन्होंने राहुल द्रविड़ के साथ भी किया था। जिसके लिए अब उन्होंने सार्वजनिक माफी मांगी है। डोनाल्ड की माफी पर 'द वाल' ने एक हसने वाला रिएक्शन दिया है।

दरअसल 1997 में डरबन में खेले गए वनडे मैच के दौरान डोनाल्ड ने द्रविड़ को आउट करने के लिए कुछ अपशब्द कहे थे। वह युवा द्रविड़ का पहला दक्षिण अफ्रीकी दौरा था। इस मैच में द्रविड़ ने 94 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 84 रन बनाए थे। तब डोनाल्ड ने उनकी स्लेजिंग की थी। अब बांग्लादेश के बोलिंग कोच की भूमिका निभा रहे डोनाल्ड ने द्रविड़ से सोर्री कहा है।

डोनाल्ड ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क से कहा, 'डरबन में एक ऐसी घटना हुई थी, जिसके बारे में मैं बात नहीं करना चाहता। उस मैच में राहुल द्रविड़ और सचिन हमें बहुत मार रहे थे। ऐसे में मैंने हद पार करते हुए द्रविड़ को भला बुरा कहा। मैं राहुल का बहुत सम्मान करता हूं। मैं बाहर जाकर राहुल के साथ बैठना चाहता हूं और उस दिन जो हुआ उसके लिए फिर से उनसे माफी मांगना चाहता हूं।'

डोनाल्ड ने कहा, 'मुझे कुछ ऐसा करना था, जिससे उनका विकेट मिले और वो हुआ भी। लेकिन मैंने उस दिन जो भी कहा, उसके लिए मैं अभी भी माफी मांगता हूं। राहुल एक बहुत अच्छे इंसान हैं। राहुल, अगर आप सुन रहे हैं तो मैं आपको डिनर के लिए आमंत्रित करता हूं।'

सोनी स्पोर्ट्स के ही एक इंटरव्यू के दौरान द्रविड़ को डोनाल्ड का ये वीडियो दिखाया गया। अफ्रीकी दिग्गज के इस दिनार इन्विटेशन पर द्रविड़ ने हंसते हुए कहा, 'जी हां, बिल्कुल। मैं इसके लिए तैयार हूं। खासकर, अगर वो बिल का भुगतान करेंगे तो।'