17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या होता है बॉल टैंपरिंग, जिसके चलते नं.- 1 बल्लेबाज को गंवानी पड़ी कप्तानी

इस गुनाह के कारण आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक की कुर्सी पर काबिज आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को अपनी कप्तानी के हाथ धोना पड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 26 Mar 2018, 12:28 PM IST

all you want to know about ball tempering, reason why smith was sacked

www.quora.com

नई दिल्ली। यूं तो क्रिकेट को भद्रजनों का खेल कहा जाता है, लेकिन कई बार ऐसी घटनाएं भी इस खेल के मैदान पर हो जाती है, जो इसे शर्मसार कर जाती है। आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच हाल ही में समाप्त हुए केप टाउन टेस्ट के दौरान एक ऐसा ही वाकया हुआ, इस शर्मनाक करतूत के कारण आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की पूरी दुनिया में जगहसाई हो रही है। इस गुनाह के कारण आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक की कुर्सी पर काबिज आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को अपनी कप्तानी के हाथ धोना पड़ा। आईए जानते है बॉल टेपरिंग के बारे में ...

क्या होता है बॉल टेपरिंग -
आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) के नियम बुक के अनुसार बॉल टेपरिंग वो क्रिया (काम) है, जिसके द्वारा कोई भी गेंदबाज अथवा मैदान में मौजूद क्षेत्ररक्षक (फिल्डर) गेंद की प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करता है। इसमें छेड़छाड़ के लिए फिल्डर बॉल जेल, होंठ बाम, टेप, पॉलिस जैसी किसी भी चीज का प्रयोग कर गेंद की सीम को प्रभावित करने की कोशिश करता है। ऐसा करने से गेंद की सामान्य उछाल, स्विंग, गति इत्यादि में बदलाव होता है। जिससे अनजान बल्लेबाज के लिए खेल पाना मुश्किल होता है।

ये खबर भी पढ़े - हौंसले की उड़ान: मौत को हरा इस भारतीय जवान ने तय किया पैरालम्पिक स्वर्ण से पद्मश्री तक का सफर, जानें सच

किस नियम में है वर्णित -
लॉ ऑफ क्रिकेट नामक क्रिकेटनियमावली के नियम 42 में बॉल टेपरिगं का जिक्र किया गया है। लॉ 42 के सबसेक्शन में इस अपराध के साथ-साथ इसकी सजा का भी वर्णन है। नियमों के मुताबिक यदि मैदान में मौजूद अंपायर को बॉल टेपरिंग का आभाष हो जाए तो वह फिल्डिंग कर रहे कप्तान से इसकी शिकायत करता है। साथ ही विस्तृत ब्योरा मैच रेफरी को देना होता है। जो इस मामले में खिलाड़ी को निलंबित अथवा प्रतिबंधित कर सकता है।