31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘ये विराट का बेस्ट परफॉरमेंस नहीं था’ कोहली की शानदार पारी पर इस दिग्गज के बयान ने किया सबको हैरान

Virat Kohli: IPL 2026 की शुरुआत में विराट कोहली की 69 रनों की पारी पर अंबाति रायुडू ने बड़ा बयान दिया है। रायुडू का मानना है कि विराट को टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर दोबारा कप्तानी संभालनी चाहिए। क्या कोहली फिर से बनेंगे टीम इंडिया के कप्तान? जानिए रायुडू ने क्यों कहा कि 'असली पिक्चर अभी बाकी है'।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Mar 29, 2026

Virat Kohli Test Comeback, Ambati Rayudu on Virat Kohli, Virat Kohli 69 vs SRH, Virat Kohli captaincy return, IPL 2026 RCB vs SRH highlights, Kohli retirement back, WTC 2027 Virat Kohli, Ambati Rayudu controversial statement. ambati rayudu wants virat kohli to return as test captain ipl 2026 virat kohli

विराट कोहली (Photo - IANS)

Virat Kohli, Ambati Rayudu: IPL 2026 के पहले मुकाबले, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ विराट कोहली की 69 रनों की तूफानी पारी देखकर पूरी दुनिया झूम रही है, लेकिन पूर्व क्रिकेटर अंबाति रायुडू का मानना है कि यह तो बस एक शुरुआत है। रायुडू ने विराट की फिटनेस और फॉर्म को लेकर एक ऐसी बात कह दी है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। रायुडू ने साफ कहा कि आईपीएल में विराट का असली जलवा दिखना अभी बाकी है। उन्होंने कहा, 'हमने अभी जो देखा है, वह तो सिर्फ एक ट्रेलर है। असली पिक्चर अभी बाकी है।'

'रिटायरमेंट वापस लें और फिर से बनें कप्तान' - रायुडू

टी20 और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके विराट कोहली अब सिर्फ वनडे और आईपीएल में नजर आते हैं। लेकिन रायुडू का मानना है कि विराट का टेस्ट छोड़ना भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ा नुकसान है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मुझे नहीं लगता कि उनका करियर खत्म होने के करीब भी है। उनमें अभी भी 5 से 6 साल का बेहतरीन क्रिकेट बचा है।'
रायुडू ने एक बड़ा सुझाव देते हुए कहा, 'विराट को टेस्ट क्रिकेट में वापसी करनी चाहिए, और वो भी एक कप्तान के तौर पर। मेरी नजर में वो भारत के अब तक के सबसे बेहतरीन रेड-बॉल कप्तान रहे हैं।'

WTC जीतना होगी बड़ी चुनौती

अंबाति रायुडू के मुताबिक, विराट के लिए फिटनेस कभी कोई समस्या नहीं रही और न ही कभी होगी। उन्हें सिर्फ अपनी मानसिक स्थिति (Mental State) पर ध्यान देना है। उन्होंने आगे कहा, 'अगर आप विराट को दोबारा कप्तानी सौंपते हैं, तो यह उनके लिए एक बड़ी प्रेरणा साबित होगी। उनके लिए WTC (वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप) जीतना एक शानदार चुनौती हो सकती है। जिस तरह से वो आज भी बल्लेबाजी कर रहे हैं, उनका टेस्ट टीम से बाहर रहना टीम इंडिया के लिए घाटे का सौदा है।'

RCB की 'विराट' जीत

विराट के साथ-साथ देवदत्त पडिक्कल ने भी मैदान पर रनों की बरसात कर दी। इन दोनों की तूफानी बैटिंग की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 203 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य खेल खत्म होने से 26 गेंद पहले ही हासिल कर लिया। इस बड़ी जीत का फायदा यह हुआ कि टूर्नामेंट की शुरुआत में ही RCB का नेट रन रेट (NRR) बहुत शानदार हो गया है, जो आगे चलकर प्लेऑफ की रेस में टीम के बहुत काम आएगा।